फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The window glasses are broken, the blankets are also thin

Ghazipur News: टूटे हैं खिड़की के शीशे, कंबल भी पतले

Sun, 05 Jan 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
The window glasses are broken, the blankets are also thin
गाजीपुर। नगर के गोराबाजार स्थित महर्षि विश्वामित्र स्वशासी मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में मरीजों को ठंड से बचाव के लिए न तो पर्याप्त कंबल और न ही पर्याप्त हीटर की व्यवस्था की गई है। वार्डों की खिड़कियों के शीशे भी टूटे हैं। इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों को घर से कंबल या रजाई लानी पड़ रही है। हालांकि अस्पताल प्रशासन का दावा है कि कंबल और अलाव की पर्याप्त व्यवस्था है। मेडिकल कॉलेज के नवनिर्मित अस्पताल और 200 शैय्या युक्त अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों को ठंड बढ़ने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि अस्पताल प्रशासन की तरफ से वार्डों में हीटर की व्यवस्था नहीं की गई है। कई वार्डों की खिड़कियों के शीशे टूटे हैं। ठंडी हवाओं से बचने के लिए तीमारदार अखबार और कपड़े से खिड़कियों को ढकने की जुगत कर रहे हैं। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों को केवल एक कंबल उपलब्ध कराया है, जो कि काफी पतला है और ठंड से बचने के लिए नाकाफी साबित हो रहा है। अतिरिक्त कंबल की मांंग पर अस्पताल कर्मचारी हाथ खड़े कर दे रहे हैं। इसके चलते मरीजों के परिजनोें को घर से रजाई और कंबल लानी पड़ रही है। सीएमएस राजेश सिंह ने बताया कि हीटर और कंबल पर्याप्त है। किसी को कोई दिक्कत नहीं है। हो सकता है कहीं खिड़कियों के शीशे टूटे हो, उसे सही करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed