{"_id":"642338713e6182a649017fb4","slug":"the-wind-ignited-the-fire-of-horhe-the-wheat-crop-turned-to-ashes-ghazipur-news-c-20-1-126432-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: हवा ने भड़कायी होरहे के आग की चिंगारी, गेहूं की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: हवा ने भड़कायी होरहे के आग की चिंगारी, गेहूं की फसल राख
विज्ञापन
खेत में पककर तैयार 13 किसानों की 20 बीघे गेहूं में लगी आग
कड़ी मशक्कत पर आग पर पाया काबू, चना का होरहा समय लगी आग
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबिहा। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के कमसड़ी मौजे के उत्तर तरफ मंगलवार की दोपहर बच्चों द्वारा चना का होरहा बनाते समय निकली चिंगारी से आग लगने से करीब 13 किसानों की 20 बीघे गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। इधर खेत में पककर तैयार गेहूं की फसल जलने से पीड़ित किसानों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।
कमसड़ी के बखरीयाडीह बंधे के पास दोपहर में गेहूं की खेत के पास कुछ बच्चे चना को आग में भूनकर होरहा बना रहे थे। उसी समय हवा के झोंके से निकली चिंगारी ने पास के खेत में आग पकड़ लिया। अभी कोई कुछ समझ पाता देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीण आग पर काबू पाने के लिए प्रयास करने लगे। लेकिन हवा का साथ पाकर आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया।
जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक दर्जनों किसानों की फसल जल कर राख हो गई थी। ऐसे में गोपालजी राय, राजेश राय, मगरू राजभर, संतोष राय, हरिकिशन गौड़, बब्बन यादव, संतोष यादव, मांधाता यादव, जनार्दन राजभर, शैल कुमार, मिंटू राय, कमता राजभर, सुजित राजभर की फसल जलकर नष्ट हो गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी सुरेश मौर्या मौके पर पहुंच गए। इधर जानकारी होते ही आग बुझने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची।