फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The Vishwakarma community is a symbol of construction and creation: Janak Prasad.

विश्वकर्मा समाज निर्माण और सृजन का प्रतीक है: जनक प्रसाद

Mon, 21 Sep 2026 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
The Vishwakarma community is a symbol of construction and creation: Janak Prasad.
शहर के लंका मैदान में ऑल इंडिया विश्वकर्मा मित्र के विश्वकर्मा पूजनोत्सव में मंचासीन अतिथिगण। स
गाजीपुर। ऑल इंडिया विश्वकर्मा मित्र मंडल की तरफ से रविवार को शहर के लंका मैदान में विश्वकर्मा पूजनोत्सव एवं सामाजिक चेतना सम्मेलन आयोजित किया गया था। इसमें पूर्वांचल सहित बिहार राज्य से पहुंचे विश्वकर्मा समाज के लोग पहुंचकर अपनी एकजुटता और सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया। वैदिक मंत्रोच्चार और भगवान विश्वकर्मा की महाआरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी के तिरंगा यात्रा के प्रदेश अध्यक्ष जनक प्रसाद ने कहा कि विश्वकर्मा समाज निर्माण और सृजन का प्रतीक है। जब तक यह समाज राजनीतिक और सामाजिक रूप से सशक्त नहीं होगा, तब तक देश की प्रगति अधूरी रहेगी। उन्होंने समाज की शिक्षा और राजनीतिक भागीदारी पर विशेष बल दिया। भानु विश्वकर्मा एवं विद्यानंद विश्वकर्मा ने समाज के युवाओं को एकजुट होने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज की बिखरी हुई शक्तियों को एक मंच पर लाने का काम करते हैं। समाज को सशक्त और संगठित करने का आह्वान समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने भगवान विश्वकर्मा को नमन करते हुए समाज की वर्तमान स्थिति पर मंथन किया। इसके पूर्व संगठन के जिलाध्यक्ष और आयोजक भरत विश्वकर्मा ने मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। अंत में सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों के भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही भंडारे में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर भानु विश्वकर्मा, विद्यानंद विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

शहर के लंका मैदान में ऑल इंडिया विश्वकर्मा मित्र के विश्वकर्मा पूजनोत्सव में मंचासीन अतिथिगण। स

शहर के लंका मैदान में ऑल इंडिया विश्वकर्मा मित्र के विश्वकर्मा पूजनोत्सव में मंचासीन अतिथिगण। स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed