फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The village head representative had murdered the teacher to save social prestige.

Ghazipur News: सामाजिक प्रतिष्ठा बचाने के लिए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने की थी शिक्षिका की हत्या

Tue, 13 Feb 2024 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
The village head representative had murdered the teacher to save social prestige.
विभिन्न प्रकार की मदद मांगने से नाराज और सामाजिक प्रतिष्ठा बचाने के लिए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने ही शिक्षिका की चाकू मारकर हत्या की थी। हत्याकांड के मुख्य आरोपी प्रधान प्रतिनिधि को रविवार की देर रात पुलिस ने थाना क्षेत्र के मलेठी गांव स्थित अमृत सरोवर से धर दबोचा। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और मोबाइल को बरामद किया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया।
विज्ञापन

बीते पांच फरवरी की रात मलेठी गांव में शिक्षिका श्वेता बारी (35) की घर के पास ही चाकू से वारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पुलिस हत्यारों को चिह्नित करने का प्रयास कर रही थी। साथ ही करीब 20 संदिग्धों को उठाकर पूछताछ करने में जुटी हुई थी। छानबीन के दौरान पुलिस को दो लोगों पर हत्याकांड में शामिल होने का शक गहरा गया था। इसके बाद पुलिस पुख्ता प्रमाण हासिल करने में जुट गई। इस दौरान पुलिस को पता चला कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धनंजय प्रजापति ने ही शिक्षिका की चाकू से वारकर हत्या की थी। वारदात को अंजाम देकर बड़े आराम से आरोपी घना कोहरा होने के चलते निकल गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने देर रात मलेठी गांव स्थित अमृत सरोवर के पास से हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और मोबाइल भी बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रधान प्रतिनिधि धनंजय प्रजापति पर पहले से भी कई मुकदमे का वांछित है। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया। साथ ही हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है। एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि शिक्षिका ग्राम प्रधान प्रतिनिधि से कुछ दिनों से तरह-तरह की मदद मांग रही थी। इससे नाराज होकर और सामाजिक प्रतिष्ठा बचाने के लिए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने शिक्षिका की हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।

12जेएनडी08: आशा देवी। फाइल फोटो।

12जेएनडी08: आशा देवी। फाइल फोटो।

12जेएनडी08: आशा देवी। फाइल फोटो।

12जेएनडी08: आशा देवी। फाइल फोटो।

12जेएनडी08: आशा देवी। फाइल फोटो।

12जेएनडी08: आशा देवी। फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed