फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The veracity of only one objection will be investigated

मात्र एक आपत्ति की सत्यता की जांच कराई जाएगी

Wed, 10 Mar 2021 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
The veracity of only one objection will be investigated
गाजीपुर। त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन के लिए ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम पंचायत के स्थान एवं पदों का आरक्षण-आवंटन कर अनंतिम सूची का प्रकाशन निर्धारित तिथि को किया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि शासनादेश के अनुसार आठ मार्च तक उपरोक्त पदों के आरक्षण के विरुद्ध ब्लाक प्रमुख पद पर दो, जिला पंचायत सदस्य पद पर 57, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 53 एवं प्रधान पद पर 542 सहित कुल 656 आपत्तियां प्राप्त हुई। बताया कि प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में किए जाने के लिए बृहस्पतिवार को समय सारिणी के आधार पर विकास भवन सभागार में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए पूर्वान्ह नौ से 10 बजे तक, ब्लाक प्रमुख पद के लिए पूर्वान्ह 11 बजे से साढ़े 11 बजे तक एवं प्रधान पद के लिए पूर्वान्ह साढ़े 11 बजे से कार्य समाप्ति तक अवधि निर्धारित की गई। आपत्तियों की कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देशन में की गई। बताया कि इसमें कोई ऐसी आपत्ति प्राप्त नहीं हुई जिससे कि आरक्षण में किसी प्रकार का परिर्वतन किया जाय। मात्र एक आपत्ति की सत्यता की जांच कराई जानी है। सत्यता की जांच के बाद उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed