{"_id":"67bb673926121741240e2e98","slug":"the-vehicle-going-to-mahakumbh-collided-with-a-tree-crushing-a-young-man-one-dead-5-injured-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-128630-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: महाकुंभ जा रही गाड़ी युवक को कुचलते हुए पेड़ से टकराई, एक की मौत, 5 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: महाकुंभ जा रही गाड़ी युवक को कुचलते हुए पेड़ से टकराई, एक की मौत, 5 घायल
विज्ञापन
महाकुंभ स्नान करने बिहार से प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की स्काॅर्पियो नोनहरा में सुसुंडी चौराहे के समीप सड़क पर टहल रहे युवक को कुचलते हुए पेड़ से टकरा गई। इससे युवक की मौत हो गई, जबकि स्कार्पियो में सवार नौ श्रद्धालुओं में से पांच लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल काॅलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।
स्कॉर्पियो सवार नौ श्रद्धालु बिहार के पटना से महाकुंभ स्नान स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे थे। सभी सुबह करीब 6:15 बजे नोनहरा थानाक्षेत्र के सुसुंडी चौराहा स्थित पुलिया के पास पहुंचे थे कि गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर टहल रहे सुसंडी निवासी संदीप कुमार (19) को कुचलते हुए पेड़ से टकरा गई। इससे संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, स्कॉर्पियो में सवार पटना के लंगर टोली गली निवासी राधा देवी (50), मंजू वर्मा (40), सिपाड़ा पटना निवासी सुचिता देवी (65), सोनी वर्मा और आशीष सिन्हा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज गाजीपुर में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतक संदीप के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेेज दिया।
उधर यागराज महाकुंभ से स्नान के बाद बलिया जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी मुहम्मदाबाद थानाक्षेत्र के गौसपुर में खड़े ट्रक से टकरा गई। इससे गाड़ी में सवार आठ में से पांच श्रद्धालु घायल हो गए। हादसा चालक को नींद की झपकी आने के कारण हुआ।
विज्ञापन
बलिया से आठ श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए गए थे। लौटते समय मुहम्मदाबाद थानाक्षेत्र के गौसपुर के पास सुबह करीब छह बजे सड़क किनारे खड़े ट्रक से उनकी गाड़ी टकरा गई। इससे गाड़ी में सवार मोनिका तिवारी (40), कल्याणी उपाध्याय (38), अभय पाठक (40), पिंकी पाठक (20) और मधु उपाध्याय (40) घायल हो गए। सभी बलिया जनपद के मनियार थानाक्षेत्र के निपनिया गांव के निवासी हैं। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद पहुंचाया।
एक अन्य घटना में महाकुंभ से स्नान के बाद लौट रहे श्रद्धालुओं की कार जंगीपुर थानाक्षेत्र के शेखपुरा पट्टी में गलत दिशा से आ रही पिकअप से टकरा गई। इससे कार सवार एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों सहित सात श्रद्धालु और पिकअप का चालक घायल हो गया। घायलों को मेडिकल काॅलेज जिला अस्प्ताल में भर्ती कराया गया।
मुजफ्फरपुर के भगवान चौक निवासी निवासी पंकज सिंह का परिवार दो दिन पूर्व महाकुंभ स्नान के लिए निकला था। 22 फरवरी की रात स्नान करने के बाद सभी भोर में कार से मुजफ्फरपुर के लिए निकले। जंगीपुर थानाक्षेत्र के शेखपुरा चट्टी के पास सुबह 11 बजे विपरीत दिशा और गलत लेन में टेंट के सामान लादकर आ रही पिकअप से कार की टक्कर हो गई। इससे कार सवार पंकज कुमार सिंह (32), उनके पिता पिता उमाकांत सिंह (60), मां बसंती देवी (55), पत्नी निधि कुमारी (30), भाभी चंचल कुमारी (38), बहन प्रियंका (33), बेटे रुद्र (5), करन (3) छह माह की बेटी, भांजी रिद्धिमा (3) और आठ माह की भांजी, भांजा आर्यन राज (10) घायल हो गए। उधर मरदह थानाक्षेत्र के महिपालपुर निवासी पिकअप चालक विपिन राजभर घायल हो गए। घायलों को एक निजी पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।