फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The underground water level of the district can go down by 200 feet in summer.

Ghazipur News: गर्मी में 200 फीट नीचे जा सकता है जिले का भूगर्भ जलस्तर

Mon, 03 Mar 2025 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
The underground water level of the district can go down by 200 feet in summer.
बरसात और जाड़े के दिनों में जनपद में भूगर्भ जलस्तर सामान्य स्थिति में रहता है। लेकिन, प्रचंड गर्मी में जलस्तर 200 फीट तक नीचे खिसक जाता है।
विज्ञापन

मौसम के जानकारों का कहना है कि इस बार प्रचंड गर्मी पड़ने वाली है। मार्च के अंत से ही मौसम अपना तेवर दिखाने लगेगा। लेकिन, गांवों में पेयजल मुहैया कराने को लेकर पंचायतीराज विभाग की ओर से कोई तैयारी नहीं की गई है।
बरसात और जाड़े के दिनों में भूगर्भ जलस्तर 100 से लेकर 150 फीट तक रहता है। गर्मी में जलस्तर नीचे खिसक जाता है। इसके कारण जलस्तर 300 से 350 फीट तक पहुंच जाता है। यह समस्या प्रत्येक वर्ष की है। भूगर्भ जलस्तर नीचे जाने से गर्मी के हर सीजन में 10 हजार हैंडपंपों को रिबोर कराना पड़ता है।
विज्ञापन

पानी का स्तर नीचे जाने से हैंडपंप पानी उगलना बंद कर देते हैं। सबसे अधिक दिक्कत ग्रामीण इलाकों में होती है। इसकी वजह, हर घर जल योजना के तहत अभी तक जनपद के सभी गांवों में पानी टंकियों के जरिये पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हुई है। यह परियोजना अभी निर्माणाधीन है। जनपद के 1238 ग्राम पंचायतों में से अधिसंख्य में पेयजल के लिए एकमात्र सहारा हैंडपंप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन, गर्मी में हैंडपंपों के सूख जाने के कारण ग्रामीणों को काफी दिक्कत होती है। वहीं पंचायती राज विभाग की ओर से समस्या से निपटने को लेकर कोई रणनीति और योजना तैयार नहीं की गई है। विभाग ग्राम प्रधानों के भरोसे बैठा हुआ है।

विभाग का कहना है कि कार्ययोजना में संबंधित गांवों के ग्राम प्रधान रिबोर होने वाले हैंडपंपों की लिस्ट देते हैं, उनका रिबोर करा दिया जाता है। यहां तक कि गांवों में टैंकर के जरिए पेयजल आपूर्ति करने की व्यवस्था भी विभाग के पास नहीं है। डीपीआरओ अंशुल मौर्या ने बताया कि रिबोर होने वाले हैंडपंपों को कार्ययोजना में शामिल करके ग्राम प्रधान देते हैं। इसके बाद हैंडपंपों को दुरुस्त कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed