{"_id":"694d904386f6725d6a02155f","slug":"the-two-factions-had-been-feuding-for-three-months-to-establish-dominance-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-144468-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: दबदबा बनाने के लिए दोनों गुटों में तीन महीने से चल रही थी अदावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: दबदबा बनाने के लिए दोनों गुटों में तीन महीने से चल रही थी अदावत
विज्ञापन
गहमर कोतवाली के पास एनएच-124सी पर रखे विक्की सिंह के शव रोते-बिलखते परिजन। संवाद
गाजीपुर। गहमर गांव में वर्चस्व कायम करने के लिए युवकों के दो गुटों में करीब तीन महीने से अदावत चल रही थी। सितंबर में दोनों गुट आमने-सामने आ गए थे। एक गुट में खेमनराय पट्टी और भैरव राय पट्टी तो दूसरे गुट में खेलूराय पट्टी के युवक शामिल थे।
उस दौरान पथराव और कई राउंड हवाई फायरिंग हुई थी। मामले में 27 सितंबर को उपनिरीक्षक राजीव पांडेय ने 11 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें विक्की सिंह भी शामिल। दोनों गुटों के युवक एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी देने और हवाई फायरिंग करते रहते थे। हालांकि पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी।
उपनिरीक्षक ने तहरीर में कहा था कि शाम चार बजे बुढ़वा महादेव मंदिर के पास दो गुटों में लड़ाई और हवाई फायरिंग की सूचना मिली थी। जब पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो पता चला कि पुरानी रंजीश में एक पक्ष के भैरवराय पट्टी निनवासी बब्बन सिंह उर्फ सौरभ, अभिनंदन सिंह, खेमनराय पट्टी के विक्की सिंह, विकास सिंह, चंदन सिंह, अभिषेक सिंह और दूसरे पक्ष के खेलूराय पट्टी निवासी अमित सिंह, अमन सिंह, शैलेश सिंह, अरविंद सिंह और विनय यादव वर्चस्व कायम करने के लिए हवाई फायरिंग और पथराव किया है।
विज्ञापन
आरोपियों ने एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी दी थी। इससे गांव के लोगों में भय व्याप्त था। ग्रामीणों में चर्चा थी कि अगर पुलिस ने उस समय कार्रवाई की होती तो शायद इतनी बड़ी वारदात नहीं होती। कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि 27 सितंबर को दोनों पक्षों के 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज थी। मामले की जांच चल रही थी।