फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The track broke as soon as Vibhuti passed, Seemanchal was stopped

Ghazipur News: विभूति के गुजरते ही टूटी पटरी, सीमांचल को रोका

Mon, 02 Jan 2023 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
The track broke as soon as Vibhuti passed, Seemanchal was stopped
तापमान गिरने के साथ ही रेल पटरियों पर भी खतरा मंडराने लगा है। सोमवार की सुबह 8. 40 बजे अप विभूति एक्सप्रेस ट्रेन गुजरने के बाद हरबल्लमपुर गांव के पास अप लाइन में रेल पटरी दो हिस्सों में टूट गई। ग्रामीणों की सूचना पर अप सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन को दरौली में रोका गया, जिससे रेल हादसा टला। रेलपथ कर्मियों ने रेल पटरी को क्लैंप बांधकर दुरुस्त किया। तब जाकर काशन के सहारे 30 मिनट के बाद ट्रेन पीडीडीयू के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

हरबल्लमपुर गांव के ग्रामीण रेल पटरी के किनारे खेतों की तरफ घूम रहे थे। सुबह 8.40 बजे उनकी नजर अप रेल लाइन की टूटी हुई पटरी पर पड़ी। रेल पटरी टूटने की जानकारी होते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। दरौली स्टेशन से पटरी टूटने की जानकारी दानापुर नियंत्रण कक्ष को दी गई। वहां से अप लाइन में आ रही सीमांचल एक्सप्रेस को दरौली रेलवे स्टेशन पर खड़ा कर दिया गया। इसके बाद रेल पथ विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर टूटी हुई रेल पटरी में क्लैंप बांधकर काशन के सहारे ट्रेनों का परिचालन बहाल कराया। इस संबंध में सहायक रेल पथ निरीक्षक लल्लन प्रसाद ने बताया कि अप लाइन में रेल पटरी टूटी है जिसमें क्लैंप लगाकर दुरुस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed