फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The theft that took place at the house of a retired inspector has not been revealed yet.

Ghazipur News: सेवानिवृत्त दरोगा के घर हुई चोरी का अब तक नहीं हुआ खुलासा

Thu, 18 Apr 2024 02:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
The theft that took place at the house of a retired inspector has not been revealed yet.
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के करजही गांव स्थित मदनपुरा रोड के पास स्थित सेवानिवृत्त दरोगा के घर से चार दिन पूर्व हुई चोरी का खुलासा अब तक नहीं हो सका है। 30 लाख रुपये की चोरी गई आभूषण को बरामद करना तो दूर अब तक चोरों का सुराग तक पुलिस नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन

करजही निवासी सेवानिवृत्त दरोगा पुरुषोत्तम सिंह यादव बीते 13 अप्रैल को घर में ताला बंद कर किसी कार्य से महुआरी गांव गए थे। बीते 14 अप्रैल की शाम उनके एक पड़ोसी ने फोन कर बताया कि घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ है और चोरी होने की आशंका जताई। जानकारी होते ही वे घर पहुंचे तो घर के कमरों का दृश्य देख अवाक रह गए। पीड़ित ने बताया कि घर के अंदर दो कमरों के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। वहीं लोहे की एक अलमारी का लॉकर भी टूटा था, जिसमें रखा सोने की तीन सिकड़ी, पांच अंगूठी, पांच कान का झाला, एक नथिया, एक मांगटीका, चार चूड़ी, एक हार, एक सीता सूत्र और चांदी का एक करधनी, पांच पायल, चार हाथ का कड़ा व 10 हजार रुपये गायब था। चोरों ने करीब 30 लाख रुपये से अधिक के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया है। इधर बीते 16 अप्रैल को पहुंची फॉरेंसिक टीम ने जांच की।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्यामजी यादव ने बताया कि सेवानिवृत्त दरोगा पुरुषोत्तम की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। फॉरेंसिक टीम की जांच हो चुकी है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed