फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The swearing-in will be on two days May 25 and 26

शपथ ग्रहण दो दिन 25 और 26 मई को होगा

Sat, 22 May 2021 06:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 06:40 PM IST
विज्ञापन
The swearing-in will be on two days May 25 and 26
गाजीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद नव निर्वाचित ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण को लेकर कोरोना के चलते चल रही अटकलों पर शासन ने विराम लगा दिया है। इसको लेकर पंचायतराज विभाग को आदेश निर्गत कर जिलाधिकारी 24 मई को शपथ ग्रहण के संबंध में अधिसूचना जारी करेंगे। शपथ ग्रहण दो दिन 25 एवं 26 मई को सामुदायिक भवन, पंचायत भवन तथा सहज जनसेवा केंद्रों पर वीडियो कांफ्रेंसिंग/वर्चुअल आयोजित होगा। इसको लेकर शपथ ग्रहण का प्रोफार्मा भी संबंधित को समय से पहले उपलब्ध कराने का निर्देश जारी कर दिया गया है। शपथ ग्रहण के बाद 27 मई को नवगठित ग्राम पंचायतों की पहली बैठक आयोजित कर उसमें पंचायतों के विकास से संबंधित कार्ययोजना बना प्रस्ताव पास कर पंचायत की समित का गठन किया जाएगा, ताकि ग्राम पंचायतों में महीनों से ठप पड़े विकास को गति दी जा सके। इस बाबत जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश उपाध्याय ने बताया कि नव निर्वाचित ग्राम प्रधान तथा सदस्यों को शपथ ग्रहण कराने को लेकर आदेश शासन की ओर से प्राप्त हो चुका है। निर्धारित 25 एवं 26 मई को वीडियो कांफ्रेंसिंग/वर्चुअल शपथ ग्रहण आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed