फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The soldier's brother shot

सिपाही ने बहनोई को मारी गोली

Thu, 03 Dec 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर Updated Thu, 03 Dec 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
The soldier's brother shot
गहमर थाना क्षेत्र के बारा गांव में बुधवार की दोपहर उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सिपाही ने सर्विस पिस्टल से गोली मारकर अपने बहनोई मो. अली अकबर खां की हत्या कर दी। मृतक आरपीएफ का सिपाही था। उसका पत्नी से विवाद चल रहा
विज्ञापन


था। वह बुधवार को अपने पुत्र को लाने के लिए ससुराल पहुंचा था। उसी को लेकर हुए विवाद के दौरान घटना हुई। पुलिस ने मौके से नाइन एमएम का एक खोखा और दो कारतूस बरामद किया है। आरोपी के दो भाइयों नौशाद और शमशाद को
विज्ञापन


पुलिस ने हिरासत में लिया है। मामले में अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सिपाही भाग निकला।  

बारा गांव में अस्पताल के पीछे रहने वाले मो. हारुन खां के पुत्र मो. अली अकबर खां (35) आरपीएफ में इलाहाबाद में तैनात था। मो. अली अकबर की शादी बारा गांव के ही नौघर मुहल्ला निवासी रिटायर्ड फौजी हारून खां की पुत्री नाजरीन
विज्ञापन
विज्ञापन


खातून उर्फ रानी के साथ सात साल पहले हुई थी। उसे एक दो साल का बेटा मो. अकरम खां है। एक साल पहले मो. अली अकबर खां और उसकी पत्नी के बीच विवाद हुआ था। अली अकबर चाहता था कि पत्नी उसके घर रहे जबकि रानी

मायके में रहना चाहती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर टकराव होता था। तीन दिन पहले मो. अली अकबर छुट्टी पर घर आया था। वह बुधवार की दोपहर 12.30 बजे अपने बेटे से मिलने के लिए ससुराल पहुंचा। वह पुत्र मो.

अकरम खां को साथ ले जाना चाहता था। इसी बात को लेकर उसकी कहासुनी पत्नी रानी से हुई। पति-पत्नी के बीच कहासुनी चल रही थी कि इसी दौरान साले इमरान ने सर्विस पिस्टल से अपने बहनोई मो. अली अकबर को सीने में गोली

मार दी। घायल अली अकबर लड़खड़ाते हुए गिर गया और ससुराल में अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी होते ही मो. अली अकबर के घर वाले भी पहुंच गए और उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा पहुंचे जहां डाक्टरों ने मो.

अली अकबर को मृत घोषित कर दिया। फायरिंग की आवाज सुनते ही पुलिस चौकी के दो सिपाही मौके पर पहुंचे और आरोपी के दो भाइयों को हिरासत में ले लिया। आरोपी मु. इमरान उत्तरप्रदेश पुलिस में सिपाही है और इलाहाबाद पुलिस


लाइन में तैनात है। घटना को अंजाम देने के बाद भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाइन एमएम का एक खोखा और दो कारतूस बरामद किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि आरोपी इमरान इलाहाबाद पुलिस लाइन

में तैनात है। वह किसी अधिकारी का गनर है और बिना अवकाश लिए सर्विस पिस्टल लेकर आया था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed