फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The sleeping husband was attacked on the neck, when the wife woke up she kicked him in the stomach

UP: घर में घुसकर सो रहे पति की गर्दन पर वार, पत्नी चिल्लाई तो पेट पर मारी लात; गाजीपुर में दुस्साहसिक वारदात

Tue, 24 Jun 2025 12:28 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 24 Jun 2025 12:28 AM IST
सार

गाजीपुर में पति-पत्नी पर जानलेवा हमले की सूचना मिलते ही कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से जानकारी लेने के साथ ही दंपती को अस्पताल भेजा गया। यहां पति की हालत गंभीर बताई गई है।

विज्ञापन
The sleeping husband was attacked on the neck, when the wife woke up she kicked him in the stomach
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Ghazipur News: गाजीपुर के भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के मुड़ियारी गांव में घर के एक कमरे में चारपाई पर सो रहे पति की गर्दन पर नकाबपोश हमलावर ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। पत्नी की नींद टूटी तो उसके पेट पर पैर से वार कर भाग गया। आसपास के लोगों ने घायल पति को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इधर पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

विज्ञापन


मुड़ियारी गांव निवासी विनय यादव नोएडा में रहकर वेल्डिंग का काम करते हैं। एक सप्ताह पूर्व घर वह आए थे। रविवार रात उनके माता-पिता कहीं गए थे। घर पर विनय यादव और पत्नी कविता के साथ अकेले थे। रात में बिजली न होने पर पति-पत्नी टीन शेड में सोए थे। रात करीब 12 बजे बिजली आने के बाद दंपती बिना दरवाजे वाले कमरे में एक ही चारपाई पर सो रहे थे।
विज्ञापन


देर रात एक नकाबपोश हमलावर पहुंचा और विनय यादव की गर्दन पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह अचेत हो गया। तब तक पत्नी कविता की नींद टूट गई और जैसे ही उसने अपने पति को जगाने का प्रयास किया, हमलावर ने उसके पेट पर पैर से तेज प्रहार कर दिया। इससे वह दर्द से छटपटाने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

शोर मचाने पर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, हमलावर भाग गया। सूचना पर रात में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पड़ोसियों की मदद से घायल विनय को जखनिया स्थित निजी अस्पताल लेकर आई। जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू कर दिया गया। कोतवाल डीपी सिंह ने बताया कि रात में ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई थी। पीड़ित के घर पर पुलिस तैनात कर दी गई है। घायल की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed