फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The siege of the electrical sub

ट्रांसफार्मर जलने से कई गांव के लोगों को हो रही है परेशानी

Mon, 17 Oct 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Mon, 17 Oct 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
The siege of the electrical sub
पॉवर कट - फोटो : अमर उजाला
ट्रांसफार्मर जलने से लगभग एक माह से करीब सौ गांव की बिजली आपूर्ति दयनीय है। 24 घंटा में केवल दो-तीन घंटा ही बिजली मिल रही है। इससे नाराज  लोगों ने रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता कुंवर रमेश सिंह  के नेतृत्व में बिरनो विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया। इस दौरान  बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एक्सईएन द्वारा जल्द से जल्द  ट्रांसफार्मर बदले जाने का आश्वासन देने पर नाराज लोग शांत हुए।
विज्ञापन


बिरनो विद्युत उपकेंद्र पर लगा पांच एमबीए का ट्रांसफार्मर एक माह  पहले जल गया। इसकी वजह से लगभग सौ गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।  उपकेंद्र पर लगे दूसरे ट्रांसफार्मर से गांव को 24 घंटे में सिर्फ दो-तीन  घंटे ही बिजली मिल रही है। इसकी वजह से लोगों को तरह-तरह की परेशानियों का  सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ जहां रात में घरों में उजाला करने के लिए  ढिबरी और लालटेन जलाना पड़ रहा है, वहीं मोबाइल चार्ज करने के लिए इधर-उधर  भाग-दौड़ करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


लोगों द्वारा बार-बार विभागीय अधिकारियों को अवगत  कराने के बाद भी ट्रांसफार्मर को बदलने का कार्य नहीं किया जा रहा है। इसको  लेकर रविवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज लोग भाजपा के वरिष्ठ  नेता रमेश सिंह पप्पू के नेतृत्व में विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर  विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। भाजपा नेता ने मोबाइल से एक्सईएन एके  सिंह से बात किया तो उन्होंने बताया कि उपकेंद्र में पानी  भरा हुआ था, जिससे ट्रांसफार्मर को बदलने का कार्य नहीं हो पा रहा था।  आश्वासन दिया कि बुधवार तक ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा। इसके बाद नाराज  लोग शांत हुए। में विनोद गुप्ता, ऋषभदेव सिंह, यशवंत  सिंह, बुलेट बाबा, सोनू सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed