फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The school owner beat and injured the manager's son who had gone to collect the rent

Ghazipur News: किराया मांगने गए प्रबंधक के पुत्र को स्कूल संचालक ने पीटकर किया घायल

Tue, 13 Jan 2026 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
The school owner beat and injured the manager's son who had gone to collect the rent
सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के गोड़सरा गांव स्थित एक निजी विद्यालय के प्रबंधक के पुत्र को स्कूल संचालक द्वारा पिटाई करने का मामला आया है। किराया मांगने पर संचालक ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने संचालक सहित पांच पर प्राथमिकी दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गहमर कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित गोड़सरा गांव निवासी निजी विद्यालय के प्रबंधक शौकत अली खान ने तहरीर देकर जानकारी दी कि उन्होंने अपना विद्यालय गांव के ही मुहम्मद अहमद खान को संचालन के लिए किराये पर दिया था। जब मुहम्मद अहमद खान से किराया की मांग करने गए, तो वह आग बबूला हो गया।
विज्ञापन

आरोपी मुहम्मद अहमद खान और उसके साथियों ने मिलकर पीड़ित के पुत्र सबीब खान को लाठी- डंडों से पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और भाग गया। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि मुहम्मद अहमद खान पहले भी कई बार इस तरह की मारपीट की घटनाएं कर चुका है। कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित शौकत अली की तहरीर मुहम्मद अहमद खान पर स्कूल पर जबरदस्ती कब्जा करने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर मुहम्मद अहमद खान, जब्बार खान, गुलाब अहमद और अमीर खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed