{"_id":"6727e0e6a4241f2758060274","slug":"the-roof-of-the-marked-house-was-broken-the-middle-wall-was-demolished-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-122988-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: चिह्नित मकान की तोड़ी गई छत, गिराई गई बीच की दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: चिह्नित मकान की तोड़ी गई छत, गिराई गई बीच की दीवार
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर पालिका प्रशासन की ओर से रविवार को शहर के झंडातर मोहल्ले में अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया। विभाग का कहना है कि जब तक नाला नजर नहीं आएगा, अतिक्रमण हटाओ अभियान चलता रहेगा। अतिक्रमण हटाने के बाद नाले की सफाई कराई जाएगी।
सुबह 10 बजे से नगर के झंडातर मोहल्ले में सीआरओ आयुष चौधरी, सदर एसडीएम प्रखर उत्तम, ट्रैफिक इंचार्ज मनीष त्रिपाठी टीम के साथ पहुंच गए थे। साथ ही पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंची। झंडातर से नखास तक बैरिकेडिंग कर दी गई थी। इसके बाद नाले पर अतिक्रमण किए गए मकान की छत को तोड़ने का कार्य शुरू किया गया। पहले दिन छत का 20 प्रतिशत हिस्सा व बीच की एक दीवार को हथौड़ी-छेनी से तोड़ दिया गया। अतिक्रमण तोड़ने के कार्य में नगर पालिका की ओर से प्राइवेट कर्मियों को लगाया गया था। सुबह 11 से शाम साढ़े चार बजे तक अतिक्रमण हटाने का कार्य चला। अतिक्रमण हटाने में सात से आठ मजदूर लगे थे। हालांकि पहले दिन नाला नजर नहीं आया। नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि जब तक नाला नजर नहीं आयेगा, अभियान चलता रहेगा।
बरसात में मोहल्लेवासियों को झेलनी होती हैं दुश्वारियां
गाजीपुर। झंडातर मुहल्ले के नाले पर अतिक्रमण है। इस कारण नाले के पानी का बहाव रुक गया है। बीते दिनों बरसात में सड़क पर घुटने तक पानी इकट्ठा हो गया था। इससे मोहल्लेवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। लोगों नाले की सफाई लिए प्रदर्शन भी किया था। अंतत: जिला प्रशासन व नगर पालिका की ओर से निर्णय लिया गया कि नाले को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
पहले दिन नाले का अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू किया गया। इसके तहत चिह्नित मकान की छत और बीच की दीवार को गिरा दिया गया है। जब तक नाला नजर नहीं आएगा, अभियान चलता रहेगा। -अमिता वरुण, ईओ नगर पालिका