फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The resolution pointed to a clean river

गंगा को स्वच्छ रखने का दिलाया संकल्प

Sat, 31 Oct 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर Updated Sat, 31 Oct 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
The resolution pointed to a clean river
पतित पावनी को स्वच्छ रखने एवं स्वच्छ भारत मिशन अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से निकले जवानों का शहर के कलेक्टर घाट पर उम्मीद संस्था के सदस्यों ने शनिवार को भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन


विंग कमांडर परमवीर सिंह के नेतृत्व में चार सदस्यीय जवानों का दल शुक्रवार की रात शहर के कलेक्टरघाट पर पहुंचा। इस दौरान घाट पर मौजूद लोगों ने हर-हर गंगे के जयघोष के साथ टीम का स्वागत किया। शनिवार की सुबह उम्मीद
विज्ञापन


संस्था की तरफ से समारोह आयोजित कर टीम के जवानों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर अध्यक्षता करते हुए संस्था के अध्यक्ष सिद्धार्थ राय ने कहा कि  सेना के जवानों का संबंध गाजीपुर की धरती से बहुत
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराना है। इस जिले के तमाम वीरों ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों को न्यौछावर कर शहीद होने  का गौरव प्राप्त किया है। सेना के जवान देश की सीमा की सुरक्षा में डटे हुए हैं, साथ ही देश में स्वच्छता का संदेश भी गंगा मार्ग से होते

हुए लोगों के बीच पहुंचा रहे हैं। सेना के विंग कमांडर परमवीर सिंह ने कलेक्टर घाट पर उम्मीद संस्था की तरफ से खोली गई संस्कार शाला का फीता काटकर उद्घाटन किया एवं बच्चों के साथ संस्कार शाला में कुछ वक्त भी बिताया। इसके बाद

घाट पर संस्था के युवाओं की तरफ से किए गए कार्यों को देखा। श्री सिंह ने घाट को सुंदर रूप दे रहे संस्था के युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि अब तक की यात्रा में इतना साफ एवं सुंदर घाट कहीं नहीं देखा। यह गाजीपुर के लिए बहुत ही

सम्मान की बात है। स्वागत करने वालों में सिद्धार्थ राय, कैप्टन विजेंद्रनाथ दुबे, ओपी मिश्रा, दिवाकर राय, उमेश श्रीवास्तव, नवीन सिंह, मयूर भारती, डा. डीपी सिंह, जेपी राय, सत्या सिंह, अबु फखर, किशन शर्मा, नीरज श्रीवास्तव,


सुंदरलाल, राजेश भारद्वाज आदि शामिल थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के युवा सदस्य आकाश, सूरज, सुधीर, सौरभ, चंदन,  दयानंद, अंकित, विपुल, राहुल, आरिफ, रविकांत, राजकुमार, अभिषेक, शुभम,  विकास पटेल, शिवम राय,

विकास, अंकुर, रवि आदि का सराहनीय सहयोग रहा। जागरुकता टीम यहां से बिहार के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed