{"_id":"62a0e2f1be80b0278333f4b6","slug":"the-real-face-of-the-schools-has-not-changed-yet-due-to-the-dyeing-ghazipur-news-vns657906426","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुई रंगाई-पुताई पर स्कूलों की असल सूरत अभी नहीं बदल पाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुई रंगाई-पुताई पर स्कूलों की असल सूरत अभी नहीं बदल पाई
विज्ञापन
दुबिहा। परिषदीय विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों के समकक्ष बनाने के लिए आपरेशन कायाकल्प के तहत जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी है। इसके बावजूद अभी तक क्षेत्र के ज्यादातर विद्यालयों की तस्वीर नहीं बदल सकी है। तमाम जतन करने के बाद भी बड़ी संख्या में विद्यालयों में टाइल्स लगाने का काम काम पूरा नहीं हो सका है। यही नहीं कहीं चहारदीवारी नहीं है तो कहीं शौचालय का टोटा है।
शिक्षा क्षेत्र बाराचंवर में 101 प्राथमिक, 25 उच्च प्राथमिक तथा 24 कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। कायाकल्प योजना के तहत 19 पैरामीटर पर विद्यालयों में कार्य कराए जाने हैं। इसमें कुछ बिंदुओं पर 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण है तो कुछ का काम निर्माणाधीन है। ज्यादातर स्कूलों में काम अभी
विभागीय अधिकारियों की मानें तो दिव्यांग शौचालय में 107 बनकर तैयार हो चुके हैं जबकि 12 शौचालय का निर्माण शुरू है। 31 शौचालयों का अभी तक निर्माण कार्य श्ुारू नहीं हो सका है। 47 विद्यालय की कक्षाओं में टाइल्स लगा दिया गया है जबकि 35 में टाइल्स लगाने का काम चल रहा है। 78 विद्यालयों की चहारदीवारी का निर्माण हो चुका है वहीं 72 चहारदीवारी अभी अपूर्ण है। 140 विद्यालय में सबमर्सिबल लगा दिया गया है जबकि 10 विद्यालय में अभी नहीं लग पाया है। मल्टीपल हैंडवाश 134 में लग गया है। सोलह जगहों पर अभी तक नहीं लगा है। रंगाई-पुताई का कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
वर्जन
जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में निर्धारित तिथि तक कार्य पूरा कराने के लिए हमारे साथ बीडीओ बाराचंवर भी लगे हैं। समय से सभी शेष कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा। -राघवेंद्र प्रताप सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी
विवाद के कारण शुरू नहीं हुआ काम
दुबिहा। बाराचंवर शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय कुसहा में जमीनी विवाद के चलते योजना के तहत कोई निर्माण अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। जबकि चक फातमा उच्च प्राथमिक विद्यालय में सबमर्सिबल, शौचालय और मल्टीपल हैंडवाश का ही काम हो पाया है। उधर चकिया में नए स्तर से ग्राम प्रधान द्वारा शौचालय और चहारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा है।