{"_id":"86919ef74e8fbd1b47bc6878d65ca297","slug":"the-ramnavami-festival-celebrated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया गया रामनवमी का पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया गया रामनवमी का पर्व
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sat, 28 Mar 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन शनिवार को शहर सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों
विज्ञापन
में स्थित मां दुर्गा के दरबार में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा। भक्तों ने
शेरावाली का दर्शन-पूजन किया। घरों में कलश स्थापित कर पूरी रात मां की
आराधना की गई। विशेष किस्म का पकवान बनाए गए ।
सुबह लोगों ने हवन-पूजन कराया। व्रती लोगों ने हवन-पूजन के बाद व्रत का पारण किया। अधिकाश भक्तों ने शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित प्रसिद्ध मंदिरों में मां का दर्शन-पूजन किया, वहीं कई लोगों ने अन्य जिलों में स्थित प्रसिद्ध देवी मंदिरों में पहुंचकर देवी की आराधना की।
वहीं मुहम्मदाबाद के यूसुफ पुर गंज स्थित राम जानकी मंदिर में कथा वाचक पंडित अभय नारायण पांडेय की ओर से सुनाई जा रही राम कथा का शनिवार को राम जन्मोत्सव के साथ समापन हो गया। एक सप्ताह तक चली राम कथा में वाचक ने पुरूषोत्तम राम के जीवन से जुड़ी कथा का सजीव चित्रण किया।
रामनवमी पर राम जन्म महोत्सव मनाया गया। रात 12 बजे भगवान राम का जन्म होते ही उद्घोष के साथ ही वाद्य यंत्र बज उठे। इस दौरान भजन एवं गीत गाए गए। लोगों ने भगवान राम का जन्म होने के बाद एक-दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर रामजी तिवारी, जैनेश पंकज, राजन कुरैशी, देवेन्द्र, डा. रमाकांत पाण्डेय, विनोद आदि शामिल रहे। अंत में भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया।