फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The problem is not decreasing, vehicles are getting stuck, people are getting troubled.

Ghazipur News: कम नहीं हो रही समस्या, फंस रही गाड़ी, परेशान हो रहे लोग

Fri, 26 Apr 2024 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
The problem is not decreasing, vehicles are getting stuck, people are getting troubled.
गाजीपुर। नगर में सीवर की खोदाई के बाद सड़क को समतल नहीं किया जा रहा है। इसके कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार की रात तो आग लगने के बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी को घटनास्थल तक पहुंचने में दिक्कत हुई। हालांकि किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

उबड़-खाबड़ मार्गों पर आवागमन में लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन वाहनों के पहिये इन मार्गों पर फंस जा रहे हैं। इसी क्रम में शहर के मिश्रबाजार स्थित मुन्ना प्रजापति के मकान में किराये पर रह रहे एक परिवार के घर पर संदिग्ध अवस्था में बुधवार की रात आग लग गई। आग लगने से घर का सामान और कपड़ा जलकर राख हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मुहल्लेवासियों ने बताया कि आग बुझाने के लिए किसी तरह फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंच पाई। वहीं, एक अधिकारी की गाड़ी भी खोदे गए सड़क में फंस गई, जिसे जेसीबी से बाहर निकाला गया। वहीं, नगर के लोगों की मांग है कि खोदाई के बाद गिट्टी डालकर अच्छे तरीके से गड्ढों को भरा जाए और मार्ग को समतल किया जाए, ताकि आवागमन में सहूलियत मिल सके। नगर के जिन-जिन मार्गों की खोदाई की गई है, वहां गड्ढा भरने के नाम पर केवल कोरम पूरा किया जा रहा है। कई जगहों पर सड़कों पर गिट्टियां डालकर छोड़ दी गई हैं। सबसे अधिक दिक्कत महिलाओं और बुजुर्गों को आवागमन में हो रही है। महिलाओं और बुजुर्गों को आवागमन के लिए गलियों का सहारा लेना पड़ रहा है। नगर के अधिकांश सड़कों की हालत कुछ इसी तरह की है। इस संबंध में जलनिगम के अधिशासी अभियंता पीयूष मौर्या ने बताया कि गड्ढों को भरने के लिए गिट्टी डालने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed