फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The president reached the municipality office, handled the work

Ghazipur News: कार्यालय में पालिका अध्यक्ष का पहला दिन, विकास कार्यों की ली जानकारी

Wed, 31 May 2023 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
The president reached the municipality office, handled the work
पहाड़ खां पोखरा, पवहारी बाबा वार्ड समेत अन्य जगहों पर पार्क और सुंदरीकरण के लिए प्रस्ताव भेजा
विज्ञापन

- टेंडर के बावजूद काम नहीं शुरू होने पर पत्र जारी करने का निर्देश दिया
- कहा-इस बार नगर पालिका क्षेत्र के विस्तार पर विशेष ध्यान रहेगा

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। अपने दूसरे कार्यकाल के पहले दिन मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने प्रशासनिक कार्य करने के साथ अधिकारियों और कर्मचारियों संग बैठक की। सबसे पहले नव निर्वाचित अध्यक्ष अपने पति और प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल संग जलकल पहुंची। वहां परिसर में पीपल का पौधा लगाया गया। उसके बाद कचहरी स्थित नगर पालिका कार्यालय के दरवाजे पर मत्था टेककर प्रवेश किया।
नगर पालिका अध्यक्ष ने अधिकारियों और कर्मचारियों संग बैठक में नगर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली और जहां-जहां टेंडर के बावजूद काम नहीं शुरू हुआ है, वहां काम कराने को लेकर पत्र जारी करने का निर्देश दिया। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने बताया कि नगर का सतत विकास जारी है। उसको समावेशी बनाने के लिए नई टीम कटिबद्ध है। बरसात से पहले शहर के नाला-नालियों की कुछ सफाई हुई है और आगे भी कराकर तैयारी पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नगर के विकास में सड़क, नालियों के विकास के साथ विभिन्न वार्डों में सुंदरीकरण, पार्कों का विकास कराने को लेकर शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। जिसमें पहाड़ खां पोखरा, पवहारी बाबा वार्ड समेत अन्य जगहों को चिह्नित किया गया है। जिसका कार्य कराकर सुंदर नगर और विकसित नगर की ओर नगर पालिका को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस बार नगर पालिका क्षेत्र के विस्तार पर विशेष ध्यान रहेगा। 1995 से प्रस्ताव अटका है। जिसको इस कार्यकाल में पूरा कर शहर से सटे इलाकों को नगर पालिका का हिस्सा बनाया जाएगा। वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि और पूर्व नपा अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया कि इस बार नगर पालिका का चुनाव कई धारणाओं को तोड़ने वाला रहा है।
इससे पहले चुनाव में कहा जाता था कि शरीफ राईनी चुनाव लड़ जाते हैं इसलिए भाजपा की जीत होती है, लेकिन इस बार तो शरीफ राइनी ने सपा को समर्थन दिया। बावजूद पिछले चुनाव के मुकाबले आमने-सामने की लड़ाई में अधिक वोटों से जीतकर आए। यह शहर के विभिन्न वार्डों में कराए गये विकास कार्यों से संभव हो पाया है। जिसमें सभी जाति, वर्ग और क्षेत्र का ध्यान रखकर विकास कराने पर जनता भरोसा बढ़ा है। उसी भरोसे की जीत हुई है। इस दौरान नगर पालिका के ईओ लालचंद्र सरोज, भाजपा के नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता समेत नपा के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

000
एक महीने के भीतर होगी बोर्ड की पहली बैठक
गाजीपुर। शासन का निर्देश है कि इस बार एक महीने के भीतर नगर पालिका बोर्ड की बैठक कराना है। इसके लिए जून महीने में 22 या 23 जून की तारीख निश्चित करने पर विचार किया जा रहा है। नपा अध्यक्ष ने बताया कि पहली बैठक के साथ ही नगर क्षेत्र के लोगों का स्व कर आधा जमा कराने की मुहिम को तेज किया जाएगा। साथ ही नगर के विकास का खाका खीचेंगे।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed