{"_id":"6758886c56e59611a500b0c4","slug":"the-pillar-made-for-the-installation-of-ambedkar-statue-broke-due-to-the-impact-of-a-truck-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-124815-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: आंबेडकर प्रतिमा स्थापना के लिए बना पिलर ट्रक के धक्के से टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: आंबेडकर प्रतिमा स्थापना के लिए बना पिलर ट्रक के धक्के से टूटा
विज्ञापन
दुल्लहपुर। क्षेत्र के कुंदनपुर गांव में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के मूर्ति के लिए बनाए गए पिलर से मंगलवार को एक ट्रक टकरा गया। पिलर टूटने से नाराज ग्रामीण धरने पर बैठ गए। सूचना पर आसपास थाने की पुलिस पहुंची और समझा कर शांत कराया।
ग्रामीण गांव में मूर्ति स्थापना के लिए चंदा एकत्र करके पिलर चारों तरफ से तैयार करवाए थे। सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर के मूर्ति स्थापना के लिए बनवाए गए पिलर से टकरा गया। इससे पिलर टूट गया। इसकी जानकारी होते ही क ग्रामीणों ने ट्रक को घेर लिए और उसे बनवाने की मांग करने लगे।
ट्रक ड्राइवर ने ट्रक मालिक को फोन करके बुलाया और मामला सुलह होते-होते उलझ गया। इसे लेकर ग्रामीण सुबह 11 बजे से बसपा के जखनिया विधानसभा अध्यक्ष अखिलेश राम और सेक्टर अध्यक्ष सुभाष राम की अगुवाई में धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
इस दौरान भीम आर्मी से विकास, अखिलेश, ग्राम प्रधान शंभू भी धरने में शामिल हो गए। थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह, भूड़कुड़ा कोतवाल तारावती सहित आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और शाम पांच बजे किसी तरह समझाकर धरना समाप्त कराया।