फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The person who did excellent work was honored on the foundation day

Ghazipur News: स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले को किया गया सम्मानित

Tue, 24 Jan 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
The person who did excellent work was honored on the foundation day
गाजीपुर। शहर के रायफल क्लब परिसर में मंगलवार को उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस का शुभारम्भ मुख्य अतिथि बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त एवं जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्जवलित एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। प्रदर्शनी जनपद में 24 से 26 जनवरी आयोजित रहेगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई थी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत स्कूली बच्चियों द्वारा स्वागत गीत गाकर किया गया। समारोह में विभिन्न स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर में परिसर में सलटूराम एवं उनकी टीम द्वारा धोबऊ नृत्य से सबका मन मोह लिया। सभागार में लखनऊ से मुख्यमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर किए गए संबोधन का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया तथा पर्यटन सूचना विभाग द्वारा पर्यटन से संबंधी लघु फिल्म की प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जनपद के साहित्यकारों, कवियों, खिलाड़ियों, आंगनबाड़ी, सफाईकर्मी, आशा, स्वयं सेवा समूह कीे महिलाओं एवं विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त कहा कि जो अपने अतीत की श्रेष्ठता को स्मरण एवं सम्मानित नहीं करता उसका इतिहास भविष्य में मिट जाता है। हम अपने विरासत की श्रेष्ठता का स्मरण नहीं करेंगे, तो कभी हम भविष्य का इतिहास नहीं बना सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास की श्रेष्ठता गाजीपुर की देशी विरासत से संबंद्ध है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से अपील किया कि जनपद में जहा भी इस तरह की देशी विरासत है। उसे और भी विकसित करें। गाजीपुर पूरी तरह कृषि प्रधान जनपद है। उद्योगों को कृषि उत्पादन से जोड़ने का काम किया जाए। जिससे बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध होगा। आज इस जनपद में जल परिवहन, सड़क परिवहन, रेल परिवहन का कार्य प्रगति पर है और आगे भी कई क्षेत्रों में जनपद को आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।
जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि हमारा राज्य उत्तर प्रदेश आज ही के दिन 24 जनवरी 1950 मे वर्तमान स्वरूप में गठित हुआ था। इसी अवसर को हम उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के रूप में मनाते है। 24 जनवरी 1950 को हमारा राज्य उत्तर प्रदेश आगरा और अवध के प्रांतो को जोड़कर गठित किया गया था। पहला उत्तर प्रदेश दिवस 2018 में मनाया गया था। कहा कि इसी धरती से वीर अब्दुल हमीद, रामउग्रह पांडेय जैसे वीर सपूतों ने जन्म लिया।

एसपी ओमवीर सिंह कहा कि महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबल के लिए पुलिस विभाग भी अन्य विभागों के साथ सामन्जस्य स्थापित कर लगातार महिला सशक्तिकरण, उनके सुरक्षा एवं उनके सम्मान को संरक्षित रखने के लिए कार्य कर रही है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने दस गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं दस बच्चों का अन्नप्राशन किया। प्रदर्शनी में जिला प्रोबेशन विभाग एवं पुलिस विभाग मिशन शक्ति, कृषि विभाग, गन्ना विभाग, पशुपालन विभाग, जिला मत्स्य विभाग, जिला दुग्ध, जिला उद्यान, डीसी एनआरएलएम एवं डीसी मनरेगा, खादी ग्राम उद्योग सहित अन्य द्वारा प्रदर्शनी लगाए गए थे। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत सपना सिंह, पूर्व नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केंद्र के लेखाकार एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed