फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The people of the village yearning for the panchayat building, the target was to be built by December

पंचायत भवन के लिए तरस रहे गांव के लोग, दिसंबर तक बनवाने था टारगेट

Mon, 05 Jul 2021 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
The people of the village yearning for the panchayat building, the target was to be built by December
गाजीपुर/ सुहवल। शासन एक तरफ जहां पंचायतों को मजबूत कर उन्हें तमाम तरह के अधिकारों से सुसज्जित कर रहा है वहीं, दूसरी ओर कई गांवों को अपने पंचायत भवन के लिए तरसना पड़ रहा है। जिले में कुल 1238 ग्राम पंचायत हैं, जहां पिछले दिसंबर तक पंचायत भवन का काम पूरा कर लेना था। लेकिन विभागीय उदासीनता के चलते सिर्फ 398 गांवों में ही पंचायत भवन का काम पूरा हो पाया है। शासन की ओर से पिछले साल 796 ग्राम पंचायतों में नये पंचायत भवन बनाने के लिए करीब 143 करोड़ 28 लाख रुपये मंजूर किया गया था जिसे बीते वर्ष 2020 दिसंबर माह तक पंचायत भवन का पूरा कर लेना था लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी सिर्फ 398 पंचायत भवनों का ही निर्माण पूरा हो सका है।इस कारण अन्य ग्राम पंचायतों को खुद के भवन के लिए दूसरे का आंगन तलाशना पड़ रहा है। जिले में तीन तरह के पंचायत भवन की कार्य योजना है। एक पंचायत भवन जिसमें दो कमरें, एक हाल, बाउंड्रीवाल, शौचालय, पेयजल, बरामदा आदि सबकी सुविधा रहेगी जिसकी लागत करीब चौदह लाख पच्चास हजार रुपये है। दूसरी तरह की पंचायत भवन में चार कमर होगी जिसकी लागत सत्रह लाख सैतालिस हजार और तीसरी तरह के पंचायत भवन जिसमें आठ कमरें होंगे। उसकी लागत करीब 19 लाख 99 हजार है। ग्रामीणों ने बताया कि जिले के डुहियां, पटकनियां सहित अन्य गांवों में बनने वाला पंचायत भवन विभागीय उदासीनता के चलते अधर में लटका पड़ा है। ऐसे ही सोनवल, रमवल आदि ग्राम सभाओं में नये पंचायत भवन का निर्माण तक शुरू नहीं हो सका है। जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में नये पंचायत भवनों का निर्माण जारी है। 398 पंचायत भवन का निर्माण हो चुका है जबकि शेष इतने ही पंचायत भवनों का निर्माण आगामी अगस्त तक हर हाल में पूरा कर लिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed