फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The pace of purchase of paddy is not gaining momentum due to moisture in the crop

फसल में नमी से नहीं जोर पकड़ रही धान खरीद की रफ्तार

Sat, 04 Dec 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
The pace of purchase of paddy is not gaining momentum due to moisture in the crop
धान की खरीद की गति धीमी है। सुहवल गांव के राजकीय धान क्रय केंद्र पर निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अब तक दो किसानों से सिर्फ 121 क्विंटल धान की खरीद की गई है। खरीद में तेजी न होने के पीछे कारण खेतों में खड़ी धान की फसल में जरूरत से अधिक नमी और लगन का मौसम बताया जा रहा है।
विज्ञापन

सुहवल गांव स्थित राजकीय धान क्रय केंद्र को 30 हजार क्विंटल धान क्रय का लक्ष्य मिला है। इसके लिए दो इलेक्ट्रॉनिक कांटा, 25 हजार बोरा, पंखा आदि उपलब्ध कराया गया है। केंद्र पर अब तक दो किसानों से 121 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। जबकि अब तक 292 किसानों ने आनलाइन पंजीकरण कराया है। किसानों के अनुसार धान विक्रय की प्रक्रिया धीमी होने का मुख्य कारण खेतों में खड़ी धान की फसल में अभी आवश्यकता से अधिक नमी एवं चल रहा शादी विवाह का मौसम है। फिलहाल किसान विक्रय से पहले धान का नमूना क्रय केंद्रों पर ले जाकर उसकी क्वालिटी-नमी की जांच कराने में लगे हैं। विभाग के अनुसार शासन की ओर से 17 प्रतिशत नमी युक्त ही धान क्रय करने का निर्देश है लेकिन किसानों द्वारा धान का जो नमूना वर्तमान समय में लाया जा रहा है उसे जांचने पर काफी अधिक 25 से 28 प्रतिशत तक नमी पाई जा रही है। इसके बाद प्रभारी द्वारा किसानों को धान सुखाकर लाने का निर्देश दिया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed