फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   On PM Modi's birthday, aarti and havan were performed during the day, followed by lighting of lamps at night.

Ghazipur News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिन में हवन-पूजन, रात में जले दीप, हुई आरती

Fri, 18 Sep 2026 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
On PM Modi's birthday, aarti and havan were performed during the day, followed by lighting of lamps at night.
सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकिय महिला पीजी कॉलेज में दीप जलातीं छात्राएं। संवाद
गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर बृहस्पतिवार को जिले में सेवा, स्वच्छता और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। विकास भवन के ऑडिटोरियम सभागार में आयोजित 76वें सामाजिक अधिकारिता शिविर में 317 दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को 48 लाख रुपये की लागत से 1035 सहायक उपकरण वितरित किए गए।
विज्ञापन

वहीं, रक्तदान शिविर और स्वच्छता अभियान में भी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। राष्ट्रीय वयोश्री और एडिप योजना के तहत एलिम्को कानपुर तथा जिला प्रशासन के समन्वय से आयोजित शिविर में व्हीलचेयर, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, ट्राईसाइकिल आदि सहायक उपकरण दिए गए।
विज्ञापन

वहीं 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलने वाले सेवा समर्पण अभियान के पहले दिन जिला प्रशासन और भाजपा की ओर से अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत, विधायक जखनियां बेदी राम, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, प्रशासक जिला पंचायत सपना सिंह, समाजसेवी अभिनव सिन्हा, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, सीडीओ आलोक प्रसाद और एलिम्को के वरिष्ठ प्रबंधक विकास शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अतिथियों को ओडीओपी जूट वॉल हैंगिंग भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को टूलकिट, मुख्यमंत्री शादी अनुदान योजना के लाभार्थियों को 20 हजार रुपये के चेक प्रमाणपत्र और कंप्यूटर प्रशिक्षण के प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
डीएम अनुपम शुक्ला ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के पहले दिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए 317 दिव्यांगजनों को उपकरण देकर उनका जीवन सुगम बनाने का प्रयास किया गया है।

रक्तदान में युवाओं ने बढ़ाया सेवा का हाथ : भाजयुमो की ओर से महर्षि विश्वामित्र स्वशासी मेडिकल कॉलेज के रक्त कोष विभाग में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसका नेतृत्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला ने किया। शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, भाजपा नेता अभिनव सिन्हा और प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. आनंद मिश्रा की मौजूदगी में हुआ।

सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकिय महिला पीजी कॉलेज में दीप जलातीं छात्राएं। संवाद

सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकिय महिला पीजी कॉलेज में दीप जलातीं छात्राएं। संवाद

सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकिय महिला पीजी कॉलेज में दीप जलातीं छात्राएं। संवाद

सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकिय महिला पीजी कॉलेज में दीप जलातीं छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed