फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ??????????? ?? ??????The organization does not accept the imperative of pharmacists

फार्मासिस्ट की अनिवार्यता संगठन को कतई स्वीकार नहीं

Sun, 13 Dec 2020 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
??????????? ?? ??????The organization does not accept the imperative of pharmacists
गाजीपुर। गाजीपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक स्थानीय शुभ्रा मोटल में रविवार को हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट फेडरेशन उत्तर प्रदेश के महामंत्री सुरेश गुप्ता ने कहा कि शासन की ओर से फुटकर दवा व्यवसायियों के लिए फार्मासिस्ट की अनिवार्यता को संगठन कतई स्वीकार नहीं करेगा। कहा कि जो व्यक्ति पिछले 20 वर्षों से फुटकर दवा व्यवसाय में अपने जीवन का बहुमूल्य समय लगा चुका है तो क्या उसको इस क्षेत्र का जरा भी ज्ञान नहीं होगा। वह दवा व्यापारी कोई भी हो चाहे फुटकर या थोक फार्मासिस्ट की आवश्यकता बिल्कुल भी नहीं है।
विज्ञापन

कहा कि अगर सरकार फार्मासिस्ट अनिवार्य करना ही चाहती है तो जिन लोगों के पास पांच, 10 एवं 20 वर्ष का अनुभव है इस क्षेत्र में उनके लिए सरकार छह महीने का कोई कोर्स ऐसा चलाए जिससे उनको ट्रेनिंग देकर उनको एक सर्टिफिकेट दे दिया जाए। इससे पहले महामंत्री का माल्यार्पण किया गया। इसके साथ जोन अध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष वाराणसी वेलफेयर एसोसिएशन सुमित, राकेश, गजानंद यादव, सत्यप्रकाश, मनोज पांडेय एवं महामंत्री दीपक उपाध्याय का भी माल्यार्पण कर स्वागत और अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में अंजू सर्राफ, पुनीत सिंह, साकिब आबदी, बृजकिशोर, मेराजुद्दीन, आबाद अली एवं विश्वविजय प्रताप आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed