फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The notes are thought Han ckkr

100 की नोट के लिए सौ फेरे

Fri, 25 Nov 2016 12:19 AM IST
गाजीपुर
गाजीपुर Updated Fri, 25 Nov 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
The notes are thought Han ckkr
note - फोटो : सोशल मीड‌िया

विज्ञापन
देश में 500-1000 के नोट बंद होने के सोलह दिन बाद भी आम आदमी की दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। नगर के लोगों को तो कुछ राहत मिली है लेकिन ग्रामीण इलाके में बैंकों में कैश नहीं है वहीं अधिकतर एटीएम खाली हैं। यही हाल डाकघर का भी है। 100 की नोट के लिए लोग घंटों कतार में खड़े रहने को मजबूर हैं। हालात का  अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि 200 में से केवल दर्जनभर एटीएम ही नकदी दे रहे हैं।

नगर क्षेत्र में नोट बदलने और नकदी निकासी को लेकर चल रही बैंकों में मारामारी का दौर अब थमने लगा है, लेकिन ग्रामीण इलाके में अब भी बैंक शाखाओं में कैश की कमी के कारण लोगों को भटकना पड़ रहा है। गुरुवार को बैंक खुलने के बाद भी एटीएम खामोश थे। जबकि सुबह से ही लोग एटीएम पर पैसा निकालने पहुंच गए थे। एटीएम में नकदी न मिलने पर लोग घंटों डटे रहे।
विज्ञापन


लोगों को उम्मीद थी कि बैंक कर्मी कैश डालने जरूर आएंगे, तब रुपये निकाला जाएगा। इंतजार करते लोगों को घंटों गुजर गए, लेकिन कोई भी कैश डालने नहीं पहुंचा। इसके बाद उम्मीद धूमिल होने लगी तो लोग दूसरे एटीएम की तरफ रुख  करने लगे। वहां भी वही हाल रहा। इसके बाद मुहम्मदाबाद, जमानिया, सैदपुर आदि तहसीलों के लोगों ने कई एटीएम के चक्कर लगाए, लेकिन पैसे नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के मिश्र बाजार-महुआ बाग मार्ग स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम से सुबह लोग रुपये निकल रहे थे, यहां कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई। लेकिन नौ बजे तक एटीएम खाली हो गया। यही हाल दोपहर बाद महुआबाग चौराहे पर स्थित स्टेट बैंक, यूनियन बैंक, बैंक आफ बड़ौदा तथा केनरा बैंक के एटीएम में से केवल दो की मशीनें ही पैसा दे रही थीं। दोनों एटीएम में दो बार पैसा डालना पड़ा। एटीएम में पैसा पड़ते वहां कुछ देर में ही लंबी लाइन लग गई। यह हालात हर उस एटीएम में  थी, जहां कैश मिल रहा था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed