फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The new train will run from Delhi to Ghazipur

गाजीपुर से दिल्ली के लिए नई ट्रेन चलेगी

Sun, 27 Mar 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sun, 27 Mar 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
The new train will run from Delhi to Ghazipur
रेल राज्य मंत्री ने किया लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर से नई दिल्ली के लिए नई ट्रेन चलाई जाएगी। इसकी तैयारियां हो चुकी हैं और अगले महीने से इसका संचालन शुरू हो जाएगा। यह बात रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने पत्रकारों से कही। वे शनिवार को यहां कलक्टर घाट पर बने टॉयलेट का लोकार्पण करने आए थे। उन्होंने कहा कि जिले को डिजिटल लिटरेसी बढ़ाई जाएगी और चार आईटीआई खोले जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि  रेल मार्ग के दोहरीकरण, विद्युतीकरण, वाशिंग पिट, रेलवे जोनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट निर्माण चल रहा है। 

अगले माह गाजीपुर से दिल्ली के लिए नई ट्रेन चलाई जाएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए चार डेमू और एक मेमू ट्रेनें चलाई जा रही हैं। रेल ओवरब्रिज का निर्माण भी कराया जाएगा। डिजिटल लिटरेसी और तकनीकी शिक्षण को बढ़ावा देने के लिए यूरोपियन यूनियन की मदद से जिले में चार आईटीआई खोले जाएंगे। इसके अलावा तीन महीने के भीतर स्किल डेपलेपमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा। गाजीपुर के ऐतिहासिक और पौराणिक स्थलों के संरक्षण और संवर्धन के भी प्रयास किए जा रहे हैं।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिले के तीनों नेशनल हाईवे की मरम्मत कराई जाएगी। नेशनल हाईवे संख्या 29 गाजीपुर-वाराणसी के लिए 74 करोड़, गाजीपुर-हाजीपुर राजमार्ग संख्या 19 के लिए 44 करोड़ और गाजीपुर-जमानिया राजमार्ग संख्या 97 की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। एनएच 29 को 3008  करोड़ रुपये की लागत से फोर लेन बनाया जाएगा। इसके लिए भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है। सिटी स्टेशन, औड़िहार, सैदपुर, सादात, नायकडीह आदि स्टेशनों का सुंदरीकरण किया जा रहा है। मऊ-गाजीपुर-ताड़ीघाट रेल लाइन व गंगा पर पुल बनाने की स्वीकृति मिल चुकी है। आरबीएनएल की टीम सर्वे कर रही है। इस पर 1045 करोड़ रुपये खर्च होंगे। छपरा, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी रेल खंड पर दोहरीकरण और विद्युतीकरण का कार्य चल रहा है। गाजीपुर घाट  पेरिशेबल कार्गो केंद्र का काम जल्द शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ और स्वस्थ भारत अभियान के तहत जिले के सभी स्कूलों में टॉयलेट बनवाए जाने हैं। पहले चरण में 250 शौचालय बनवाए जाएंगे। गंगा के किनारे आठ टॉयलेट बनने में जिनमें से तीन बन चुके हैं। इसके अलावा गाजीपुर, सैदपुर, जमानिया में 20 अत्याधुनिक कांप्लेक्स शौचालय बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। गाजीपुर ब्लाक के गांवों में सोलर लाइट लगवाई जा रही हैं। स्कूलों में 150 कंप्यूटर बांटे गए हैं। गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र में 150 हैंडपंप लगाए गए हैं और 150 हैंडपंप को लगाने का काम चल रहा है।


रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने शनिवार को कलेक्टर घाट पर आयोजित विकास की बदलती बयार कार्यक्रम में गंगा घाट पर बने तीन टॉयलेट का लोकार्पण किया। इसके अलावा महादेवा घाट, रेलवे स्टेशन, नंदगंज, बौरहिया बाबा आश्रम, महाहर धाम, जमलापुर, महुआबाग राजकीय बालिका इंटर कालेज में शौचालयों का शिलान्यास किया। भुतहिया टांड चौराहा को सुंदर बनाने के कार्य का भी शिलान्यास किया।  इस  दौरान सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वरी पाठक, आरबीएनएल के सीएमडी आरके बहुगुणा, रेल विकास निगम के सीएमडी सतीश अग्निहोत्री, एमडी कंटेनर कारपोरेशन के एमडी अनिल कुमार गुप्ता, गीता मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed