फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The nephew stabbed the uncle to death by hitting him with a stick

भतीजा ने डंडे से वार कर चाचा को मौत के घाट उतारा, जमीन बंटवारे का चल रहा था विवाद

Tue, 26 May 2020 06:15 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 26 May 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
The nephew stabbed the uncle to death by hitting him with a stick
मारपीट - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर जिले के गहमर थाना क्षेत्र के खुदरा पथरा गांव में दो पट्टीदारों के बीच भूमि बंटवारे का विवाद कुछ दिनों से चल रहा था। सोमवार की शाम विवादित जमीन पर चाचा को बांस गाड़ते देख भतीजा वहां पहुंच गया और ऐसा करने से मना करने लगा। तभी दोनों तरफ से नोकझोंक शुरू हो गई। इसी बीच भतीजे ने चाचा के सिर पर डंडे से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

विज्ञापन


घायल चाचा को सीएचसी भदौरा ले जाया गया, जहां इलाज के बाद वह घर वापस आ गए। देर शाम तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मंगलवार को इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


गहमर थाना क्षेत्र के खुदरा पथरा गांव निवासी मदन यादव (46) का बड़ा भाई ददन यादव के बीच कुछ दिनों से जमीन बंटवारे का विवाद चल रहा था। सोमवार को मदन उसी जमीन में बांस गाड़ रहे थे। तभी उनका भतीजा देवेंद्र यादव वहां पहुंच गया और इसका विरोध करने लगा। दोनों तरफ से कहासुनी होने लगी। मामला शांत होने के बजाय बढ़ता ही गया। इसी बीच भतीजे ने डंडे से चाचा मदन के सिर पर वार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोग ग्रामीणों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा ले गए। हालत में सुधार होने पर घर लेकर चले आए।  देर शाम पुनः हालत बिगड़ने लगी। परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आ रहे थे। तभी रास्ते में मौत हो गई। परिजन जैसे ही शव लेकर घर पहुंचे, कोहराम मच गया। पत्नी संजू देवी, मां मीरा देवी चीख-पुकार करने लगी।


इस बीच सांत्वना देने वालों की आंखें भी डबडबा जा रही थी। मंगलवार की सुबह सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में परिवार वालों से पूछताछ करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार ने बताया कि मृतक के भाई महेंद्र यादव की तहरीर पर देवेंद्र यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed