{"_id":"17e0dbe4a868f5ad0f86f0ca1f89f0d1","slug":"the-name-of-the-martyr-colonel-opinion-roja-overbridge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद कर्नल राय के नाम पर हो रौजा ओवरब्रिज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद कर्नल राय के नाम पर हो रौजा ओवरब्रिज
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Mon, 02 Feb 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जुलूस निकालकर जिलाधिकारी को पत्रक
विज्ञापन
सौंपा। इस दौरान उन्होंने रौजा स्थित नवनिर्मित ओवरब्रिज को शहीद कर्नल
मुनींद्रनाथ राय के नाम पर करने की मांग की।
इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता डा. अविनाश सिंह गौतम ने कहा कि गाजीपुर जिले के कई सपूतों ने देश की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया है। कर्नल मुनींद्रनाथ राय जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गए।
हम उनकी शहादत को बेकार नहीं जाने देंगे। उन्होंने रौजा ओवरब्रिज का नाम अमर शहीद कर्नल एमएन राय के नाम से किए जाने की मांग की। उमेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा गाजीपुर वीरों की धरती रही है। जनपदवासियों के वीरता और अदम्य साहस का कद्र किया जाना चाहिए।
आशुतोष सिंह ने कहा कि राजनीति और जाति-धर्म से ऊपर उठकर अमर शहीद के नाम पर ओवरब्रिज कराने के लिए संघर्ष किया जाएगा। इस मौके पर आरएम राय, संतोष जायसवाल, अनूप मिश्रा, गुल्लू सिंह यादव, मनोज राय, पवन तिवारी, मोनू सिंह, पंकज राय, आकाश सिंह, नीरज सिंह, सत्यजीत सिंह, अमित शुक्ला, एहसान अली, रेहान खान, लक्ष्मी गुप्ता, मृत्युंजय तिवारी आदि मौजूद थे।
अध्यक्षता ओमकारनाथ मिश्रा तथा संचालन डा. अविनाश सिंह गौतम ने किया। कार्यक्रम अन्ना जनतंत्र मोर्चा (सामाजिक संस्था) के बैनर तले संपन्न हुआ।