फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The movement paved the way for a non-Congress government in the country for the first time

आंदोलन ने देश में पहली बार गैर कांग्रेसी सरकार का रास्ता किया था प्रशस्त

Fri, 05 Jun 2020 09:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
The movement paved the way for a non-Congress government in the country for the first time
गाजीपुर। संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए पार्टी कार्यालय समता भवन पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। उन्होंने संपूर्ण क्रांति की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज ही के दिन लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने पटना के गांधी मैदान से संपूर्ण क्रांति का आह्वान किया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा था कि यह आंदोलन केवल सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं है बल्कि समाज के हर क्षेत्र में संपूर्ण व्यवस्था परिवर्तन के लिए है। श्री यादव ने कहा कि संपूर्ण क्रांति के आह्वान के वक्त गांधी मैदान में जुटे लाखों नौजवानों ने अपने जनेऊ तोड़ने के साथ-साथ देश और समाज में व्याप्त कुरीतियों एवं कुप्रथाओं के खिलाफ संघर्ष करने का संकल्प लिया। इसी आंदोलन ने बाद में इस देश में पहली बार गैर कांग्रेसी सरकार का रास्ता प्रशस्त किया था। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, सदानंद यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, छन्नू यादव, अरविंद कुशवाहा, सत्येंद्र यादव, इंद्रजीत कुशवाहा, कन्हैयालाल यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed