{"_id":"655901db1d46b5d5b1024cc8","slug":"the-miscreant-shot-the-young-man-the-young-man-who-was-going-to-take-the-arm-also-got-shot-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-6643-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: बदमाश ने युवक को मारी गोली, भूजा लेने जा रहे युवक को भी लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: बदमाश ने युवक को मारी गोली, भूजा लेने जा रहे युवक को भी लगी गोली
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। नगर के शेखटोला स्थित सांसद आवास फाटक के पास शनिवार की देर शाम को चबूतरे पर बैठकर अपने मित्रों से बातचीत कर रहे एक युवक के पेट और सीने में बदमाश ने ताबड़तोड़ तीन गोलियां मार दीं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत नाजुक देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इस दौरान पास में भूजा ले रहे एक युवक के भी पैर में गोली लगी।
शेख टोला निवासी नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद के जलकल कार्मिक विशमिल्ला कुरैशी का बेटा अंजू कुरैशी (25) शनिवार की देर शाम पूर्व सांसद अफजाल अंसारी के आवास फाटक के चबूतरे पर बैठा था। अपने मित्रों से बातचीत कर रहा था। शाम को लगभग सात बजे एक युवक आया और अंजू कुरैशी पर तोबड़तोड़ गोली चलाने लगा। दो गोली सीने और पेट के बीच में दाहिने तरफ लगी।
फायरिंग में पास में भूजा लेने आए शाहिद (17) पुत्र भोलू अंसारी निवासी दर्जी मोहल्ला मुहम्मदाबाद के दाहिने पैर में भी गोली लगी। इससे मौके पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी, क्षेत्राधिकारी हितेंद्र कृष्ण , कोतवाली प्रभारी घनानंद त्रिपाठी, चौकी प्रभारी देवेंद्र साहू पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शाम करीब 7 बजे की घटना है। दो लोगों को अज्ञात ने पुरानी रंजिश को लेकर गोली मारी है। दोनों लोग घायल हो गए। अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई का दिशा निर्देश दिया गया है।