फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The maximum temperature was 41 degrees for the third consecutive day

Ghazipur News: लगातार तीसरे दिन अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहा

Fri, 25 Apr 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
The maximum temperature was 41 degrees for the third consecutive day
जनपद में लगातार तीसरे दिन बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तीखी धूप से लोगों को राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार गर्म हवाएं चलीं। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग विभिन्न पेय पदार्थों का सेवन करते दिखे।
गर्मी को देखते हुए जिले के विभिन्न स्थानों पर आम के पन्ने, सत्तू, जूस, लस्सी, कोल्ड ड्रिंक, नारियल पानी आदि की स्थायी और अस्थायी दुकानें सज गई हैं।
नगर के कचहरी, सिंचाई विभाग चौराहा, विकास भवन, महुआबाग, मिश्रबाजार में पेय पदार्थों की दुकानों पर लोगाें की भीड़ दिखी। मौसमी फल, ककड़ी, खीरा, तरबूज, खरबूज, नाशपाती की भी मांग बढ़ गई है। कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज के मौसम वैज्ञानिक कपिलदेव शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed