फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The matter of election of district panchayat member reached the court

जिला पंचायत सदस्य के चुनाव का मामला पहुंचा कोर्ट

Mon, 07 Jun 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
The matter of election of district panchayat member reached the court
गाजीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को संपन्न हुए एक माह से अधिक हो गया है। सैदपुर प्रथम जिला पंचायत सदस्य का निर्वाचन भले ही सुनिश्चित हो चुका है, लेकिन अब यह मामला अदालत पहुंच चुका है। सोमवार को पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने शास्त्री नगर स्थित आवास पर पत्रकार वार्ता कर बताया कि पंचायत चुनाव की मतगणना और परिणाम को जिला न्यायाधीश के कोर्ट में चुनौती दी गई है।
विज्ञापन

अदालत ने याचिका स्वीकार करते हुए सभी पक्षों को नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी अंजना सिंह के खिलाफ षडयंत्र रचकर उन्हें प्रशासन से मिलकर हराया गया है। प्रपत्र 49 में भी काफी गड़बड़ी मिली है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बूथ संख्या 317 ग्राम पंचायत सिधरा पर किसी भी प्रत्याशी को एक भी वोट प्राप्त नहीं होना प्रपत्र पर दर्शाया गया है। जबकि इस बूथ पर याचिकाकर्ता को 126 मत मिले हैं। इसी तरह बूथ संख्या 114 ग्राम पंचायत रमरेपुर तथा बूथ संख्या 209 के मतगणना परिणाम को सम्मिलित नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे बड़ी बात तो यह है कि मतगणना परिणाम में गलत ढंग से बूथ संख्या 127 एवं 128 ग्राम रस्तेपुर को सम्मिलित कर लिया गया है। प्रपत्र में काफी खेल कर परिणाम घोषित किया गया है। इस अवसर पर अधिवक्ता रामाश्रय सिंह, आलोक कुमार सिंह, सुदर्शन यादव, रविंद्र यादव, खेदन यादव, दिनेश भट्ट, लल्लन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed