{"_id":"6212838ad0db1d252f10c872","slug":"the-main-accused-in-the-truck-robbery-case-the-gangster-arrested-ghazipur-news-vns6396070163","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक लूट कांड का मुख्य आरोपी सरगना गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक लूट कांड का मुख्य आरोपी सरगना गिरफ्तार
विज्ञापन
सुहवल । आठ वर्ष से फरार चल रहे ट्रक लूट कांड के मुख्य आरोपी व 25 हजार के इनामी गैंगस्टर को पुलिस ताड़ीघाट रेलवे क्रासिंग के पास से रविवार को धर-दबोचा। तलाशी लेने पर एक तमंचा और एक कारतूस भी बरामद किया गया। पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया।
थाना परिसर में पत्रकार वार्ता के दौरान जमानिया सीओ हीतेंद्र कृष्ण ने बताया कि ट्रक लूटकांड के मुुख्य आरोपी व 25 हजार के इनामी धर्मेंद्र जायसवाल निवासी वाराणसी के फूलपुर थाना स्थित रामपुर की तलाश चल रही थी। रविवार को सुहवल प्रभारी निरीक्षक सलिल स्वरूप आदर्श के नेतृत्व में पुलिस टीम मलसा तिराहे के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक ताड़ीघाट रेलवे क्रासिंग के पास खड़ा है। टीम मौके पर पहुंची, संदिग्ध की नजर जब पुलिस की गाड़ी पर पड़ी तो वह भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। धर्मेंद्र जायसवाल पर सुहवल थाने में हत्या के प्रयास, लूट, गैंगस्टर समेत कई धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा जौनपुर, अन्य जनपदों के साथ गैर प्रांतों में भी मुकदमे दर्ज हैं। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ।
2013 में ट्रक लूट कर भागा था
जमानिया सीओ हीतेंद्र कृष्ण ने बताया कि बीते वर्ष 2013 में लक्जरी वाहनों पर सवार धर्मेंद्र जायसवाल समेत छह से अधिक लुटेरों ने असहले के बल पर उतरौली गांव के पास रायबरेली से चावल का कन लादकर बिहार जा रहे ट्रक को ओवरटेक किया। ट्रक चालक सुनील कुमार चौधरी और खलासी मनीष कुमार पासवान को नशीला पदार्थ सूंघाकर बेहोश कर दिया था। लुटेरों ने दोनों को अपने वाहन में बैठाकर बिहार के बक्सर जिले के राजपुर बाजार के पास बेहोशी की हालत में फेंककर ट्रक लेकर फरार हो गए थे। ट्रक मालिक नंद बिहारी निवासी तेंदुआ मुकरी थाना संजौली निवासी रोहतास बिहार ने सुहवल थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस लूट की वारदात में आठ आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जबकि मुख्य आरोपी धमेंद्र जायसवाल फरार चल रहा था।