फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The main accused in the murder of Aas Mohammad was arrested

Ghazipur News: आस मोहम्मद की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Tue, 10 Mar 2026 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
The main accused in the murder of Aas Mohammad was arrested
गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के चाड़ीपुर गांव में गोली मारकर वृद्ध की हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार की रात मुख्य आरोपी पिंकल पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बंदूक और एक खोखा भी बरामद कर लिया है। साथ ही कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

इधर, देर रात मृतक का दो डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट के मुताबिक वृद्ध के बाईं ओर सीने से गोली आरपार हो गई थी। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

एएसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि तीन मार्च को किसी बात को लेकर पिंकल पांडेय और उसके साथियों का आस मोहम्मद तथा उनके परिजनों से विवाद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि आठ मार्च की सुबह करीब दस बजे आस मोहम्मद अपने पुत्रों को खाना देने के लिए ईंट-भट्ठे पर जा रहे थे। इसी दौरान चोचकपुर बाजार में दोनों पक्षों के बीच पुराने विवाद को लेकर मारपीट हो गई, लेकिन ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया था। आस मोहम्मद के परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो वे शिकायत करने पिंकल पांडेय के घर पहुंच गए। इसी दौरान आरोपी पिंकल पांडेय घर के अंदर गया और पिता की लाइसेंसी बंदूक से आस मोहम्मद को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। एएसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि मुख्य आरोपी पिंकल पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ जारी है। हत्या में प्रयुक्त बंदूक और खोखा भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

करंडा थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस चोचकपुर बाजार व घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। बताया कि अभी दो-तीन संदिग्धों से पूछताछ चल रही है। पूछताछ व मृतक के परिजनों द्वारा कहीं गई बातों की सत्यता भी परखी जा रही है, जिससे हत्या के कारणों का पता चल सके। जल्द ही मामले का खुलासा कर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed