फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The Lieutenant Governor roamed with his son carrying Thakurji's doli

Ghazipur News: ठाकुरजी की डोली लेकर बेटे संग घूमे उपराज्यपाल

Fri, 08 Sep 2023 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
The Lieutenant Governor roamed with his son carrying Thakurji's doli
भगवान तो भाव के भूखे होते हैं। उनके दरबार में न कोई छोटा है न कोई बड़ा। कुछ ऐसा ही नजारा शुक्रवार को मोहनपुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के तीसरे दिन आयोजित होने वाले छठियार कार्यक्रम में देखने को मिला। यहां जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा और अपने बेटे अभिनव सिन्हा के साथ कांधे पर ठाकुरजी की डोली (विमान) लेकर निकले तो गांव की गलियां जय-जय श्री कृष्णा, ठाकुर जी महराज की जय-जयकार से गूंज उठी। रात करीब नौ बजे तक उपराज्यपाल इस अनुष्ठान में मौजूद रहे। इस दौरान वे भजन-कीर्तन करते, लोगों को गले लगाते और लोगों के साथ उठते-बैठते नजर आए।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल दिन में करीब तीन बजे अपने पैतृक गांव मोहनपुरा पहुंचे। अपने पूर्वज बाबू ब्रह्म देव राय द्वारा स्थापित लगभग 120 वर्ष पूर्व ठाकुरबाड़ी मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किए। इसके बाद ठाकुरजी को डोली (विमान) में रखकर गांव का भ्रमण कराए। इस दौरान गांव के शिव मंदिर, मगईनदी के किनारे ठाकुरजी को स्नान कराया गया। इसके बाद वापस ठाकुर जी को डोली में रखकर गांव के गलियों से घूमाते हुए हनुमान मंदिर लगाया गया, फिर वहां पूजन-अर्चन करने के पश्चात ठाकुरबाड़ी में लाकर स्थापित किया गया। भ्रमण के दौरान जय-जय श्री कृष्णा, ठाकुर जी महराज की जय-जय के जयकारे गूंजते रह। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल पूरी तरह से भक्तिभाव में डूबे नजर आए। वे कभी लोगों के साथ मजीरा तो किसी समय कीर्तन और जयकारे लगाते नजर आए। यही नहीं, कार्यक्रम के दौरान आने वाले लोगों से मिलते और उन्हें गले भी लगाते दिखे। यह दौर रात नौ बजे तक चला। इसके बाद वे जिला मुख्यालय स्थिति अपने आवास आए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जन्माष्टमी के तीसरे दिन यहां छठियार का कार्यक्रम होता है, जिसमें प्रतिवर्ष वह इसी तरह हिस्सा लेते हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से अमिताभ सिन्हा, सुरेश राय, वीरेंद्र राय, वीरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक उपेंद्र तिवारी, पूर्व विधायक अखिलेश राय, भानु सिंह, कृष्ण बिहारी राय,हरिशंकर राय व मयंक राय समेत तमाम जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

आज भी विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
गाजीपुर। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा अपने दो दिवसीय गाजीपुर प्रवास के दौरान आए हैं। बाबतपुर एयरपोर्ट से लगा कर उनके पैतृक गांव मोहनपुरा तक लोगों ने भारी जोश और उल्लास के साथ स्वागत अभिनंदन किया गया। रास्ते में सैदपुर में उन्होंने लोगों का अभिवादन स्वीकार किए। मुख्यालय पहुंचने पर लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में उन्हें जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। वह नौ सितंबर को अमरनाथ पूर्वांचल इंटर काॅलेज सहजतपुर बाराचवर पहुंचेंगे और रामनाथ यादव के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद बराचवर ब्लाक प्रमुख बृजेंद्र सिंह के आवास पर पहुचेंगे व पुनः शास्त्रीनगर आवास पर पहुंचेंगे। इसके बाद वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed