फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The key to the development of power is handed

सत्ता के हाथ होती है विकास की चाभी

Sun, 14 Jun 2015 10:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sun, 14 Jun 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
The key to the development of power is handed
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से रविवार को डाक बंगला परिसर में मुहम्मदाबाद एवं बाराचंवर ब्लाक का संयुक्त सम्मेलन हुआ। सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल श्रीवास्तव ने चित्रगुप्त महराज के चित्र पर पुष्प चढ़ाने के बाद दीप जलाकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विकास की चाभी सत्ता के हाथ में होती है। बिना सत्ता के समाज के विकास की कल्पना ही नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन




कहा कि इसलिए समाज के लोगों को राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने की आवश्यकता है। अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आज समाज के समक्ष दो गंभीर समस्याएं है। आरक्षण एवं दहेज के चलते समाज के लोगों की स्थिति काफी दयनीय हो चुकी है। सम्मेलन के संयोजक संदीप श्रीवास्तव एवं अरुण कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि कमल श्रीवास्तव, डा. मुकेश श्रीवास्तव, राजेश राय एवं सपा जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान मीरा श्रीवास्तव, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, प्रभात, दिनेश, त्रिलोकी, ज्ञानेन्द्र, डा. संतोष, परमानंद, शीतल आदि थे। अध्यक्षता विरेंद्र श्रीवास्तव एवं संचालन रविंद्र श्रीवास्तव ने किया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed