फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The instruction was to give a big boat, the medium was found

निर्देश था बड़ी नाव देने का, मिली थी मझौली

Wed, 31 Aug 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
The instruction was to give a big boat, the medium was found
बाढ़ प्रभावित अठहठा में बुधवार को नाव डूबने की घटना से सभी हतप्रभ है। करीब दो दर्जन लोगों को लेकर नाव एकाएक कैसे डूब गई, इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं। इसमें सबसे बड़ा सवाल नाव के आकार को लेकर उठाया जा रहा है। आखिर अठहठा जैसे टापू बने गांव को मझौली आकार की नाव क्यों दी गई। जबकि प्रशासन की तरफ से लगातार बाढ़ प्रभावित गांवों को बड़ी नाव मुहैया कराने का निर्देश दिया जा रहा है।
विज्ञापन

अठहठा के ग्राम प्रधान अशोक कुमार यादव का कहना है कि दस दिन पहले मां कामख्या स्थान पर बैठक के दौरान तहसीलदार से दो बड़ी नाव की मांग की गई थी। रात भर वहां प्रतीक्षा के बाद एक मझौली आकार की नाव मुहैया कराई गई। उन्होंने बताया कि गंगा की धार में मझौली नाव असंतुलित हो जाती है। नौली से गांव की तरफ लौटने के दौरान पानी में सांप दिखाई दिया। जिससे नाव पर सवार बच्चे और लोग इधर-उधर होने लगे। इससे नाव डगमगाने लगी और करीब 25 फीट गहरे पानी में समा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed