{"_id":"6ad12211ec244ceebd055686","slug":"hotel-businessmans-son-attacked-after-asking-for-the-return-of-3-lakh-paid-for-a-job-ghazipur-news-c-313-1-aur1004-162209-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: नौकरी के नाम पर दिए तीन लाख रुपये मांगे तो होटल कारोबारी के बेटे पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: नौकरी के नाम पर दिए तीन लाख रुपये मांगे तो होटल कारोबारी के बेटे पर हमला
विज्ञापन
गाजीपुर। स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर दिए तीन लाख रुपये वापस मांगने पर होटल कारोबारी के बेटे पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि 14 अक्तूबर की रात घर लौट रहे युवक को लालनपुर उसरा स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास घेरकर कांच की बोतल से सिर पर वार किया गया। युवक बेहोशी की हालत में मिला। पुलिस ने पिता की तहरीर पर एक नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि होटल/रेस्टोरेंट कारोबारी राजेश यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि कोतवाली क्षेत्र के डिलिया गांव निवासी रामनिवास यादव उर्फ आर्यन ने उनके बेटे आशीष यादव की स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लाख रुपये लिए थे। नौकरी नहीं लगने पर आशीष रुपये वापस करने के लिए उससे तगादा कर रहा था।
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, 14 अक्तूबर की रात करीब एक बजे आशीष फतेउल्लाहपुर स्थित अपने होटल/रेस्टोरेंट से घर लौट रहा था। आरोप है कि इसी दौरान लालनपुर उसरा स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास रामनिवास यादव मुंह बांधकर अपने चार अन्य साथियों के साथ पहुंचा और कांच की बोतल से आशीष के सिर पर हमला कर दिया। काफी देर तक आशीष के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान वह प्राथमिक विद्यालय के पास बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। परिजनों ने डायल 112 पर सूचना देने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर आशीष ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक नामजद सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।