फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Road built at a cost of 22 crore begins to break apart within just one year

Ghazipur News: एक वर्ष के भीतर ही उखड़ने लगी 22 करोड़ से बनी सड़क

Fri, 16 Oct 2026 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Road built at a cost of 22 crore begins to break apart within just one year
भड़सर। क्षेत्र के लावा-सुभाकरपुर मार्ग का निर्माण पूरा होने के महज एक वर्ष के भीतर ही सड़क जगह-जगह से उखड़ने लगी है। करीब 10 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर लगभग 22 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। इसके बावजूद पहली ही बारिश में सड़क की हालत खराब होने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सुभाकरपुर, जयंतीदासपुर, मानपुर और बाबूरायपुर के पास सड़क पर गड्ढे बन जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों ने निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। स्थानीय निवासी विवेकानंद पांडेय ने कहा कि सड़क निर्माण के समय इसे मजबूत और टिकाऊ बनाने का दावा किया गया था, लेकिन एक वर्ष के भीतर ही सड़क उखड़ने लगी है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद सड़क की ऐसी स्थिति निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करती है।
विज्ञापन

मानपुर निवासी अनीश यादव ने बताया कि इस सड़क के निर्माण के लिए क्षेत्रीय लोगों को वर्षों तक संघर्ष करना पड़ा था। ग्रामीणों ने कई बार धरना-प्रदर्शन किया था। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रमेश कुमार पाल ने बताया कि सड़क क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली है। विभागीय टीम मौके का निरीक्षण करेगी और आवश्यकतानुसार मरम्मत कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच में निर्माण कार्य में लापरवाही या अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed