फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Councilors sit on strike for the eighth day in protest against house tax collection

Ghazipur News: गृहकर वसूली के विरोध में आठवें दिन भी धरने पर बैठे सभासद

Fri, 16 Oct 2026 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Councilors sit on strike for the eighth day in protest against house tax collection
जमानिया। नगर पालिका परिषद में नवीन गृहकर की वसूली स्थगित करने समेत छह सूत्रीय मांगों को लेकर सभासदों का धरना बृहस्पतिवार को आठवें दिन भी जारी रहा। सभासदों ने चेतावनी दी कि मांगों पर ठोस निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन को पालिका परिसर से निकालकर जिला मुख्यालय तक ले जाया जाएगा।
विज्ञापन

धरने पर बैठे सभासदों ने कहा कि नगर पालिका बोर्ड की बैठक में नवीन गृहकर की वसूली अगले आदेश तक स्थगित रखने का निर्णय लिया गया था। इसके बावजूद नगरवासियों पर गृहकर जमा करने का दबाव बनाए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। सभासदों ने पालिका अध्यक्ष के रवैये को तानाशाही करार दिया और उनसे नैतिकता के आधार पर पद छोड़ने की मांग की। सभासदों ने कहा कि जनता के निर्वाचित प्रतिनिधि होने के नाते आमजन के हितों की रक्षा करना उनका दायित्व है। जब तक छह सूत्रीय मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, धरना जारी रहेगा। धरने में रजनीकांत, मनीष, उमराव, शिवबचन, विकास जायसवाल, प्रमोद यादव, सुरेंद्र साहू, राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed