फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The injured man's brother lodged an FIR against the Bolero driver

Ghazipur News: घायल के भाई ने बोलेरो चालक के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

Fri, 24 Apr 2026 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
The injured man's brother lodged an FIR against the Bolero driver
भड़सर। जंगीपुर थाना क्षेत्र के बैजू पुलिया से करीब 100 मीटर पहले बीते 22 अप्रैल की देर शाम तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार अरखपुर निवासी संतोष प्रसाद को पीछे से टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शुक्रवार को घायल के भाई की तहरीर पर अज्ञात बोलेरो चालक पर प्राथमिकी दर्जकर पुलिस छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

अरखपुर निवासी संतोष प्रसाद बाइक से गाजीपुर से बिरनो की ओर जा रहे थे। बैजू पुलिया से करीब 100 मीटर पहले एक तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने पीछे से टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि घायल का बायां पैर दो हिस्सों में टूट गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज अस्पताल भेज दिया। जंगीपुर थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी ने बताया कि घायल के भाई मोती राम की तहरीर पर वाहन और अज्ञात चालक पर प्राथमिकी दर्जकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed