फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The government committed heavy atrocities against those who opposed the emergency

Ghazipur News: आपातकाल का विरोध करने पर सरकार ने किए भारी अत्याचार

Wed, 25 Jun 2025 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
The government committed heavy atrocities against those who opposed the emergency
गाजीपुर। आपातकाल दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिले में भाजपा की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों आयोजित किए गए। जिला कार्यालय पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए अवलोकन किया।
विज्ञापन

उन्होंने आपातकाल के दौरान आंदोलनकारियों पर नृशंस कार्यवाही का भुक्तभोगी, आंखों देखे हाल का मार्मिक वर्णन किया।
उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र में आज का दिन काला दिवस के रूप में जाना जाता है।
1975 में तत्कालीन सरकार ने इसका विरोध करने पर लोगों पर भारी अत्याचार करते हुए जेलों में बंद कर यातनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की उम्र में आपातकाल का विरोध करने के कारण वाराणसी सेंट्रल जेल में पांच माह 19 दिन रहना पड़ा। आजादी के जमाने का अत्याचार लोकतंत्र के सेनानियों ने झेला, जेल में यातना दी गई। भूखों रखा गया।
विज्ञापन

उन्होंने आज के दिन को विस्तार से जानने के लिए भावी पीढ़ी से अखबारों के संपादकीय पृष्ठ को पढ़ने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि भाजपा वाराणसी के पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र रघुवंशी ने कहा कि यह आपातकाल लोकतंत्र के लिए घातक था। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। आपातकाल के दौरान जेल यातना के संस्मरण को लोकतंत्र सेनानियों बृजभूषण पांडेय, प्रेमनाथ सिंह आदि ने भी वर्णन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया। स्वागत अभिनंदन पूर्व नगर पालिका चेयरमैन विनोद अग्रवाल ने किया। आपातकाल से संबंधित प्रदर्शनी को लोगों ने देखा।

मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, भानु प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, रामतेज पांडेय, सरिता अग्रवाल, पारस नाथ राय, पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, बृजनंदन सिंह आदि अन्य लोग उपस्थित थे। संचालन जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed