{"_id":"577b5ddf021a32891b8a5bd008e60ca5","slug":"the-first-phase-of-polling-today-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले चरण का मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले चरण का मतदान आज
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Thu, 08 Oct 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कराया जाएगा। चार विकासखंडों की जिला पंचायत सदस्य पद की 18 एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की 445 सीट के लिए कराए जा रहे चुनाव में
2865 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 6 लाख 85 हजार से अधिक मतदाता करेंगे। इसके लिए 413 मतदान केन्द्र एवं 1102 मतदान स्थल बनाए गए हैं। मतदान की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
पहले चरण में सैदपुर, सादात, जखनिया एवं मनिहारी विकासखंड में शुक्रवार को मतदान कराया जाएगा। इसमें सैैदपुर की जिला पंचायत सदस्य पद की 5 एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य की 118, सादात में 3 और 107, जखनिया में 5 एवं 111
विज्ञापन
तथा मनिहारी में जिला पंचायत सदस्य पद की 5 एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की 109 सीट के लिए चुनाव कराया जा रहा है। सभी चार ब्लाक की जिला पंचायत सदस्य पद की सीट पर घमासान कर रहे 328 तथा क्षेत्र पंचायत
सदस्य की सीटों पर ताल ठोंक रहे 2537 दावेदारों की किस्मत का फैसला 373 ग्राम पंचायतों एवं 54 न्याय पंचायतों के 685355 मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर करेंगे। मतदान के लिए सभी पोलिंग पार्टियां गुरुवार को निर्धारित
स्थानों से अपने मतदान स्थलों को रवाना हो गईं। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा जो शाम 5 बजे तक चलेगा। पहले चरण के लिए 8 जोनल प्रत्येक विकासखंड के लिए 2 तथा 56 सेक्टर मजिस्ट्रेट हर ब्लाक के लिए 14-14
नियुक्त किए गए हैं। मतदान को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने केे लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। मतदान स्थलों पर पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। मतगणना पहली नवंबर को कराई जाएगी।
विकासखंड मतदाता मतदान केन्द्र मतदान स्थल
सैदपुर 185484 108 303
सादात 164963 91 256
जखनिया 167501 101 263
मनिहारी 167407 113 280
देवकली में एक पर्चा खारिज
त्रिस्तरीय पंचायत के तीसरे चरण में होने वाले चुनाव के नामांकन पत्रों की जांच का काम गुरुवार को संबंधित विकासखंड कार्यालयों पर किया गया। इस दौरान देवकली विकासखंड में जांच में एक पर्चा खारिज किया गया है।
नामांकन पत्रों की जांच की वजह से ब्लाक मुख्यालयों के पास दिन भर गहमा-गहमी रही।
तीसरे चरण में सदर, बिरनो, देवकली एवं करंडा विकासखंड की जिला पंचायत सदस्य पद की 15 एवं क्षेत्र पंचायत
सदस्य पद की 378 सीट के लिए बुधवार को नामांकन का कार्य संपन्न हो गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 294 तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए सदर में 700, बिरनो में 458, करंडा में 667 तथा
देवकली में 408 पर्चे दाखिल हुए। पहले दिन देवकली ब्लाक में एक पर्चा जांच में खारिज हुआ है। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच का अंतिम दिन है। शनिवार को उम्मीदवारी वापस लेने और उम्मीदवारों को प्रतीक चिन्ह का आवंटन किया जाएगा।