फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The exploits of the education mafia were exposed in the year 2016

वर्ष 2016 में हुआ था शिक्षा माफिया के कारनामे का खुलासा

Sat, 14 May 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
The exploits of the education mafia were exposed in the year 2016
प्रदेश में भू-माफिया और शिक्षा माफिया के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत डीएम मंगला प्रसाद सिंह के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत शिक्षा माफिया राजेंद्र कुशवाहा की आदर्श बाजार स्थित दो करोड़ 61 लाख लागत के आईटीआई कॉलेज के भवन को शनिवार को मुनादी के बीच कुर्क कर लिया गया। परीक्षा में नकल की सुविधा मुहैया कराकर मनचाहे परिणाम दिलाने का ठेका लेने वाले रैकेट के काले कारनामे का खुलासा वर्ष 2016 में उस समय हुआ था, जब पालीटेक्निक की प्रदेश स्तर पर हुई संयुक्त प्रवेश परीक्षा में राजेंद्र कुशवाहा के भाई पारस कुशवाहा के विद्यालय के एक ही कमरे के 12 छात्रों ने प्रदेश में टॉप किया था।
विज्ञापन

जांच के बाद सारा माजरा जब सामने आया तो 28 छात्रों की प्रवेश परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। इस मामले में पारस कुशवाहा सहित अन्य जेल भी भेजे गए थे। उनके खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई भी हुई थी। यही नहीं बुद्धम शरणम इंटर कालेज में हुई टेट परीक्षा में सामूहिक नकल पकड़ी गई थी। यह कार्रवाई एसटीएफ की वाराणसी यूनिट ने की थी। इस दौरान भी पारस कुशवाहा को जेल जाना पड़ा था।
विज्ञापन

बीते वर्ष अगस्त माह में जिला प्रशासन के आदेश पर राजेंद्र कुशवाहा के भाई पारस कुशवाहा के प्रबंधन वाले शिक्षण संस्थान बुद्धम शरणम इंटर कालेज, ग्लोरियस पब्लिक स्कूल आदर्श गांव छावनी लाइन के अलावा फतेहउल्लाहपुर स्थित डिग्री कालेज की बिल्डिंग और दस भूखंड और छह बाइक, चार लग्जरी वाहन कुर्क किए गए थे। वह कार्रवाई भी गैंगेस्टर एक्ट के तहत हुई थी। उन संपत्तियों की कीमत 12 करोड़ 31 लाख 59 हजार आंकी गई थी। अब तक गैंग के लीडर पारस कुशवाहा की 12 करोड़ 31 लाख और महेंद्र कुशवाहा की पांच करोड़ 94 लाख और राजेंद्र कुशवाहा की नौ करोड़ 57 लाख की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed