फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The executing agency received funds

कार्यदायी संस्था को मिली धनराशि

Tue, 05 Apr 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्रयूराो,
अमर उजाला ब्रयूराो, Updated Tue, 05 Apr 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
 जिले के विभिन्न विकास खंडों में 29 आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण सेवा की ओर से कराया जाएगा। इसके लिए जिले को मिली धनराशि कार्यदायी संस्था को उपलब्ध करा दी गई है। जल्द ही निर्माण का कार्य शुरू होगा। 
विज्ञापन



सरकार की ओर से गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं की देखभाल के लिए समन्वित बाल विकास योजना (आईसीडीएस) के तहत  जिले में 4118 आंगनबाड़ी केन्द्र स्थापित किए गए हैं। आईसीडीएस, मनरेगा एवं पंचायतराज विभाग के सहयोग से 29 आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण कराया जाएगा। केन्द्रों का निर्माण सदर, देवकली, कासिमाबाद, बाराचवर, भांवरकोल, जमानिया, भदौरा, मनिहारी,  जखनिया एवं रेवतीपुर ब्लाक के बरार, नसीराबाद, भितरी तरफ हेतिम, मुस्लिमपुर उर्फ रहीमपुर, महीचा,  धरीखुर्द, राजूपुर एवं कोरयाडीह में होना है। इसके अलावा कादर, मलौरा,  तलबपुर, रामपुर पतारी, मच्छटी, रमनथपुर, हाजीपुर बरेसर, अवतीं, केलही एवं  विद्यापारा में केन्द्र का निर्माण होगा। इसके लिए जिले को प्रति केन्द्र 7 लाख 52 हजार रुपये की लागत के हिसाब से एक करोड़ 29 लाख 34 हजार रुपये की धनराशि उपलब्ध करा दी गई हैै।
विज्ञापन



केंद्र के निर्माण के लिए आईसीडीएस 4 लाख 46 हजार, मनरेगा 2 लाख एवं  पंचायतराज विभाग की तरफ से 1 लाख 6 हजार रुपये दिया   जाएगा। 12 सौ वर्गफीट में बनने वाले केंद्र में एक कक्ष, बरामदा, किचन एवं शौचालय का निर्माण कराया  जाना है। केन्द्रों का निर्माण कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण  विभाग कराएगा। उसे धनराशि उपलब्ध करा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed