{"_id":"5e78d2778ebc3e773d187bc8","slug":"the-effect-of-public-curfew-was-seen-all-day-ghazipur-news-vns5173586184","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी दिखा जनता कर्फ्यू का असर.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी दिखा जनता कर्फ्यू का असर.
विज्ञापन
गाजीपुर। जनता कर्फ्यू के बाद दूसरे दिन सोमवार को भी कुछ जगहों पर बंदी बनी रही। बाजारों में अपेक्षाकृत न तो भीड़ हुई और न ही सड़कों पर ही चहल-पहल रही। कई जगहों पर पुलिस ने भी सख्ती दिखाई तथा अनायास घूम रहे लोगों को घर भेजा। पीएम की ओर से रविवार को जनता कर्फ्यू का जो आह्वान किया गया था उसे प्रदेश में बढ़ाकर सुबह छह बजे तक कर दिया गया था। इसका छिटपुट असर सोमवार को भी बना रहा।
मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार कोरोना वायरस से बचाव के लिए जनता कर्फ्यू के बाद दूसरे दिन सोमवार की सुबह पुलिस ने यूसुफपुर बाजार, शाहनिंदा, जामा मस्जिद सहित नगर की चट्टियों पर खुली दुकानों को जबरदस्ती बंद कराया। इस दौरान बाहर निकले लोगों को घर भी भेज दिया। इससे पुन: नगर में जनता कर्फ्यू की स्थिति बन गई। दोपहर बाद थोड़ी देर के लिए कुछ आवश्यक सामानों की छिटपुट दुकानें खुलीं। सुबह लोग घरों से बाहर निकलकर बाजार करने के लिए आए। तभी पुलिस की गाड़ियां दौड़ने लगी और खुली दुकानों को बंद कराया जाने लगा। सड़कों पर आए लोगों को डंडा पटककर भगाया। पुलिसिया तेवर को देखकर लोग घरों के अंदर भाग गये और बाजार में पुन: सन्नाटा छा गया। दोपहर बाद धीरे-धीरे कुछ छिटपुट दुकानें खुल गई। भीड़ काफी कम रही। जरूरी सामानों की खरीद के लिए ही लोग बाहर आए। सवारी गाड़ियों के न चलने एवं पुलिस द्वारा कराई गई बंदी की सूचना गांव में पहुंच गई जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों से लोग बजार में नहीं आये। उपजिलाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि बाजार बंद कराने का कोई आदेश नहीं है। भीड़ एकत्र न हो इसके लिए एहतियात के तौर पर कार्रवाई की जा रही है। खानपुर संवाददाता के अनुसार बाजार में सुबह से ही भीड़ को कम करने के उद्देश्य से पुलिस चक्रमण करती रही जिसको लेकर लोग बाजारों में नहीं आए। उप जिलाधिकारी सैदपुर अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने बताया कि भीड़ कम हो इसका पूरी तरह से प्रयास किया जा रहा है। विदेश से आने वालों पर विशेष निगाह रखी जा रही है। अगर वह नियमों का पालन नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा।