फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The dirt of the train becomes the companion of the journey here

ताड़ीघाट-दिलदारनगर सवारी गाड़ी में रहता है गंदगी का अंबार

Wed, 29 Sep 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
The dirt of the train becomes the companion of the journey here
सुहवल। ट्रेनों को साफ-सुथरा करने में जुटे रेलवे की कोशिशों को विभागीय अधिकारी ही झटका दे रहे हैं। ताड़ीघाट-दिलदारगनर ब्रांच लाइन पर चलने वाली एकमात्र सवारी गाड़ी में गंदगी का अंबार इसकी बानगी है। गाड़ी के कोच में स्थित शौचालय और बेसिन में हर ओर गंदगी दिखती है। साफ-सफाई न होने से यात्रियों को दुर्व्यवस्थाओं के बीच यात्रा करने के लिए बाध्य होना पड़ता है।
विज्ञापन

साफ-सफाई को लेकर रेलवे के अधिकारी एवं कर्मचारी कितने सक्रिय हैं, इसकी पोल ताड़ीघाट-दिलदारनगर सवारी गाड़ी के डिब्बों की गंदगी खोलने के लिए काफी है। शौचालयों, पेयजल बूथों एवं फर्श पर पसरी गंदगी के बीच यात्री सफर करने को विवश रहते हैं। दुर्गंध के चलते यात्रियों को काफी परेशानी होती है। आठ बोगियों वाली यह सवारी गाड़ी दिन में तीन बार आवागमन करती है, जिससे प्रतिदिन सैकड़ों यात्री आवागमन करते हैं। लेकिन, यात्री सुविधाओं एवं ट्रेन में सफाई व्यवस्था को लेकर महकमा पूरी तरह उदासीन बना हुआ है। दानापुर पीआरओ पृथ्वीराज ने कहा कि विभाग का प्रयास रहता है कि ट्रेनों को स्वच्छ रखा जाए, ताकि यात्रियों को दिक्कत न हो। साफ-सफाई का उचित प्रबंध ट्रेन के डिब्बों में कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed